Dalljiet Kaur ने शेयर किए अपने प्रेग्रेंसी प्लान्स! सौतेली बेटी अरियाना को लेकर कही ये बात

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 05:26 PM (IST)

एक्ट्रेस दलजीत कौर की जिंदगी में शादी के बाद एकदम से बदलाव आ गया है। पति और तीन बच्चों ने इनकी फैमिली को कंप्लीट कर दिया है। दलजीत और निखिल की ये दूसरी शादी है। पहली शादी के दोनों के बच्चे हैं। एक्ट्रेस के बेटे जेडन संग निखिल का अच्छा रिलेशन है।

एक्ट्रेस का पति की बेटी अरियाना संग कैसा रिश्ता है, ये जानने के लिए सब एक्साइटेड रहते हैं। इस पर अब एक्ट्रेस ने भी चुप्पी तोड़ी है। दलजीत ने इंस्टा रक अपने फैंस के साथ दिल खोलकर बात की।

एक शख्स ने दलजीत से सौतेली बेटी अरियाना संग बॉन्ड पर सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 'अरियाना संग अच्छा बॉन्ड है। टीनएजर के साथ हमेशा मजेदार बॉन्ड होता है। वैसा ही मेरा उनके साथ रिश्ता है। वो आगे कहती हैं,हम किसी के बारे में भी बात कर सकते हैं। गप्पे मार सकते हैं। कॉफी पर जा सकते हैं। ये काफी अच्छा है। टचवुड।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DALLJIET KAUR PATEL ੴ (@kaurdalljiet)

वहीं एक्ट्रेस ने बेटी अरियाना की झलक भी दिखाई। बताया कि वो उन्हें DD मम कहकर बुलाती हैं। अपने बेटे के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि जेडन के लिए केन्या आना अच्छा चेंज है। निखिल बेटे की इस जर्नी को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं।

एक्ट्रेस यहां पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर भी जवाब दिए। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पहले ही तीन बच्चे हैं तो प्रेग्रेंसी का कोई प्लान नहीं है।

Content Editor

Charanjeet Kaur