'साथ निभाना साथिया' फेम अपर्णा काणेकर का निधन, एक्ट्रेस लवली ससान ने जताया दुख

punjabkesari.in Sunday, Nov 05, 2023 - 11:21 AM (IST)

टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। फैंस के पसंदीदा शो 'साथ निभाना साथिया' में बा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अपर्णा काणेकर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 83 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस की मौत से साथ निभाना साथिया की पूरी कास्ट को बहुत ही गहरा सदमा लगा है। इसके अलावा फैंस भी एक्ट्रेस के निधन पर शोक व्यतीत करते हुए नजर आ रहे हैं। 

को स्टार ने जताया दुख 

अपर्णा कोणकर ने स्टार प्लस के फेमस टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में जानकी मोदी की भूमिका निभाई थी। इसी शो के जरिए उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। शो की पूरी स्टार कास्ट एक्ट्रेस के काफी करीब थी। शो की एक्ट्रेस लवली ससान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस के निधन की जानकारी दी है। 

बा को याद कर इमोशनल हुई लवली 

लवली ससान ने अपर्णा को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि - 'मेरा दिल आज बहुत भारी है क्योंकि मुझे पता चला है कि मेरी बहुत खास इंसान और एक सच्चा योद्धा का निधन हो गया है, बा आप सबसे खूबसूरत और मजबूत शख्सियत में से एक थी जिन्हें मैं जानती थी मैं बहुत ही शुक्रगुजार हूं कि हमें सेट पर साथ में समय गुजारने और कनेक्शन बनाने का मौका मिला। मेरी प्यारी बा को शांति मिले। आप हमेशा याद आएंगी, आपकी लीगेसी हमेशा जिंदा रहेगी।'  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lovey Sasan (@loveysasan)

जानकी मोदी बनकर जीता था दिल 

आपको बता दें कि अपर्णा काणेकर ने साल 2011 में जानकी मोदी के रुप में एक्ट्रेस ज्योत्सना कार्येकर की जगह ली थी। उन्होंने 5 साल तक यह रोल निभाया था। इस रोल के लिए उन्हें फैंस का काफी प्यार भी मिला था। हालांकि अभी उनके निधन का कारण कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन उनकी मौत की खबर सुनकर को स्टार्स काफी दुखी हो गए हैं। 

Content Writer

palak