सैफ अली खान ही नहीं, ये 8 एक्टर्स भी 40 की उम्र के बाद बने पिता!

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 01:30 PM (IST)

शादी के बाद हर लड़का पिता बनना चाहता है। पिता बनने का अहसास बेहद प्यारा होता है। जिस समय कोई भी शख्स पिता बनता है तो वह उसकी जिंदगी का सबसे अहम पल होता है। फिर वह चाहे कोई आम इंसान हो या कोई स्टार। आज हम आपको कुछ बॉलीवुड ऐसे स्टार्स के बारे में बताएंगे जो 40 की उम्र के बाद पिता बने हैं। कोई स्टार सरोगेसी तो कई नॉर्मल तरीके से पापा बने हैं तो आइए जानते हैं उनके बारे में। 

 

साऊथ के मशहुर एक्टर प्रकाश राज को कौन नहीं जानता। अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले प्रकाश राज भी 40 की उम्र के बाद ही पिता बने हैं। 

सैफ अली खान भी 46 की उम्र के बाद  क्यूट से बेटे तैमूर के पापा बने हैं। वैसे तो तैमूर से पहले भी सैफ अली खान के दो बच्चे हैं।

शाहरूख खान 47 साल की उम्र में सरोगेसी से अब्राहम के पिता बने हैं। शाहरूख अपने बेटे अब्राहम के साथ खूब समय बिताते हैं। कभी वह अब्राहम को स्कूल छोड़ते नजर आते हैं तो कभी एयरपोर्ट पर क्यूट से बेटे को गोद में उठाए नजर आते हैं।


आमिर खाने भी 46 साल की उम्र में तीसरी बार सरोगेसी से पिता बने हैं। उनकी दूसरी पत्नी से यह पहला बच्चा है।


संजय दत्त ने चोरी-छिपे मान्यता दत्त से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही वह दो बच्चों के पिता हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि वह 51 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने हैं। 


मीडिया में आई खबरों की माने को सोहेल खान भी 43 साल की उम्र में सरोगेसी से पिता बने हैं।

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेय और नेहा की एक बेटी है। मनोज भी 42 साल की उम्र में पिता बने हैं। 


नवाजद्दीन सिद्दकी की शादी आलिया से हुई है। मीडिया की माने तो नवाजद्दीन को शादी के कई सालों बाद पिता बने का सुख मिला है। वह 41 साल की उम्र में पिता बने है। 

Punjab Kesari