Good News: शादी के 8 साल बाद निकितिन और कृतिका के घर आई नन्ही परी

punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 03:37 PM (IST)

झांसी की रानी फेम अभिनेत्री कृतिका सेंगर और एक्टर निकितिन धीर के घर लंबे इंतजार के बाद बच्चे की किलकारियां गूंज उठी है। शादी के 8 साल बाद यह दोनों माता- पिता बन गए हैं। निकितिन धीर ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया  है। पहली बार पैरेन्ट्स बनकर वह बेहद खुश हैं और हर मोमेंट को एंजॉय  करना चाहते हैं।

कृतिका ने कुछ दिनों पहले जल्द मां बनने की खुशी जाहिर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा था कि-  'खुशियां रास्ते में हैं।' अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत मोड़ का ऐलान करने के दौरान कृतिका और  निकितिन के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। अभिनेत्री ने बताया था कि- उनकी फैमिली को लंबे समय से इस गुड न्यूज का इंतज़ार था और इसी वजह से इस वक्त उनकी फैमिली में जश्न का माहौल है।


कृतिका ने बताया था कि उनके मायकेवालों और ससुरालवाले दोनों ही इन दिनों उनका बहुत ज़्यादा ख्याल रख रहे हैं। पति निकितन धीर की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है। उन्होंने कहा था कि वो खुद भी मां बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और भगवान की शुक्रगुज़ार भी। उन्होंने कहा कि उनकी फैमिली के लिए ये एक नया फेज़ है क्योंकि ये उनका पहला बच्चा है और सभी लोग उसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

बता दें कि कृतिका को 2009 में आए टीवी शो 'झांसी की रानी' से घर-घर में एक खास पहचान हासिल हुई। वहीं निकितन कई बौलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें चेन्नई एक्सप्रैस फिल्म के चलते उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। कृतिका और निकितिन ने 2014 में अरेंज मैरिज की थी। निकेतन के लिए कृतिका को उनके पिता पंकज धीर ने पसंद किया था। दरअसल पंकज धीर एक शॉर्ट फिल्म के दौरान कृतिका से मिले थे। इसके बाद उन्होंने निकेतन और कृतिका को मिलवाया और दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया।

Content Writer

vasudha