Inside Photos: आलिशान महल से कम नहीं रवीना टंडन का बंगला

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2018 - 10:19 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रैस रवीना टंडन फेमस और स्टाइलिश हिरोइनों में से एक है। फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने के बाद रवीना सोशल प्रोग्राम्स और ज्वैलरी डिजाइनिंग बिजनेस संभालती है। हाल में रवीना और अनिल ने एक बंगला बनाया है, जिसे रवीना ने खुद डिजाइन किया है। उनके इस नए घर को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। तो आइए देखते है रवीना के घर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें।

रवीना और अनिल ने मुंबई बांद्रा इलाके में 'नीलया' नाम से एक बंगला बनाया है। संस्कृत में 'नीलया' का अर्थ है, आश्रय। रवीना द्वारा डिजाइन किया गया इस बंगले का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है। उनका यह बंगला किसी आलीशान महल से कम नहीं है। इस बंगले को सजाने के लिए उन्होंने हर एक चीज अपनी पसंद से चुनी है।

उनके इस बंगले में आप क्लासिक लुक देख सकते है। कली प्रेमी होने के कारण रवीना की च्वॉइस भी क्लासी है, जोकि उनके घर को देखकर साफ पता चलती है। रवीना ने इस बंगले को फ्यूजन लुक देने के लिए केरला के घरों से आइडिया लिया है।

अपने इस बंगले में उन्होंने मेन गेट पर भगवान गणेश की मूर्ति और दीवारों पर चित्रकारी करवाई है। इसके अलावा उनके इस घर में आप सुदंर और बड़ी-बड़ी पेटिंग्स देख सकते है, जो उन्होंने खुद चूस की है।

इसके अलावा उन्होंने अपने गार्डन एरिया को भी काफी क्लासी लुक दिया है। इसके लिए उन्होंने यहां पेड़-पौधों के अलावा कई मूर्तियां लगवाई है।

Punjab Kesari