'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्टर गिरफ्तार, छेड़छाड़ का लगा आरोप

punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 11:09 AM (IST)

टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। फेमस टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से छोटे पर्दे पर डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद एक्टर को मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

खबरों के मुताबिक, पुलिस ने एक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 342, 323, 506 (2) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उनके गिरफ्तार होने से एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री को झटका लगा है।

बता दें इससे पहले एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिनों न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि उससे पहले ही एक्टर को बेल मिल गई थी। पर्ल वी पुरी के गिरफ्तार होने के बाद टीवी इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई थी। जहां एक तरफ कुछ सेलेब्स उनका सपोर्ट कर रहे थे तो वहीं कुछ पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे थे। 

Content Writer

Bhawna sharma