शादी के बंधन में बंधे एक्टर करण वी ग्रोवर, छा गया दूल्हा दुल्हन का रॉयल लुक

punjabkesari.in Wednesday, Jun 01, 2022 - 02:01 PM (IST)

पॉपुलर टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर और उनकी गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस नए-नवेले जोड़े की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसे फैंस बहुत पसन्द कर रहें हैं।

करण ग्रोवर की शादी

टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल से शादी की है। दस सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद करण और पॉपी शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी का इंतजार फैंस को बेसब्री से था और अब उन्होंने अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तो की मौजूदगी में शादी की। दोनों की शादी हिमाचल प्रदेश में हुई है।

रॉयल लुक में नजर करण वी ग्रोवर

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह एक दम रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं। सिर पर पगड़ी और हाथ में तलवार लेकर करण काफी हैंडसम लग रहे हैं वहीं उनकी पत्नी पॉपी जब्बल भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया कि शोर-शराबे से बचने के लिए दोनों ने एक इंटिमेट सेरेमनी के दौरान शादी की।

कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी मुलाकात

करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात पार्किंग में हुई थी, जहां वे अपनी कार पार्क कर रहे थे इसके बाद दोनों को एक कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया। बाद में दोनों के बीच मुलाकातों का दौर शुरू हुआ फिर धीरे-धीरे दोनों करीब आए और एक-दूजे के साथी बन गए। अब रिलेशनशिप के 10 साल बाद दोनों एक-दूजे को अपना हमसफर बनाने जा रहें हैं। एक ओर बात बता दें कि दोनों को घूमना बेहद पसंद है। यहां तक कि दोनों की राशि भी एक ही है।

Content Writer

Vandana