Wow! एक्टर ''अनिल कपूर'' ने प्लेंक एक्सरसाइज कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2020 - 01:38 PM (IST)

71 वें गणतंत्र दिवस पर देश भर में विभिन्न जगहों पर प्रोग्राम का आयोजन किया गया। वहीं मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए नया चैलेंज सेट किया गया। जिसमें पहली बार देश के 2400 से ज्यादा लोगों ने पेट का प्लैंक करके यह रिकॉर्ड बनाया है। वहीं इस रिकॉर्ड में अभिनेता अनिल कपूर भी शामिल हुए। 

रविवार को मुंबई में ऑर्गेनाइज बजाज एलायंस लाइफ प्लैंकथॉन इवेंट के दूसरे एडिशन में प्लैंक फॉर इंडिया पहल के तहत 2471 लोगों ने हिस्सा लिया। पिछले साल पुणे में हुए इवेंट में 2533 लोगों ने 60 सेकंड के लिए प्लैंक एक्सरसाइज की थी। वहीं इस बार के इस रिकॉर्ड में अलग-अलग फील्ड के लोग शामिल हुए। 

 

63 साल की उम्र में न केवल अनिल कपूर इस इंवेट का हिस्सा बने बल्कि उन्होंने प्लैंक करके अपनी उपस्थिति भी दर्ज करवाई। अनिल कपूर ने पार्टिसिपेंट्स को चीयर करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सर्टिफिकेट लिया। इनके साथ ही मिताली राज, मैरी कॉम, दुती चंद और सुनील छेत्री ने भाग लिया। 

Content Writer

khushboo aggarwal