बॉलीवुड में फिर बजेगी शहनाई, दूल्हा बनने जा रहे हैं  एक्शन हीरो विद्युत जामवाल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2022 - 05:28 PM (IST)

पिछले कुछ समय ये  एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलिब्रिटीज की आलीशान वेडिंग देखने को मिल रही है। अब इस लिस्ट में एक और नाम बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल का भी जुड़ गया है। खबरों की मानें तो विद्युत जल्द ही नंदिता माहतानी  के साथ शादी करने जा रहे हैं, इसे लेकर लंदन में तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। 


बताया जा रहा है कि यह दोनों लंदन में डेस्टिनेशन वैडिंग करेंगे। शादी की तैयारियों को लेकर नंदिता पहले ही लंदन पहुंच चुकी हैं, विद्युत भी जल्द ही वहां के लिए रवाना हाे जाएंगे। खबरें तो यह भी है कि दोनों पहले ही शादी कर चुके हैं लेकिन उन्होंने यह बात सामने आने नहीं दी। केवल दोस्तों को  ही इस बात की जानकारी है। 

इससे पहले एक्टर ने अपनी  गर्लफ्रेंड फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ  बड़े ही निराले अंदाज में सगाई की थी। विद्युत ने सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था। विद्युत नंदिता को प्रपोज करने के लिए आगरा के पास स्थित मिलेट्री कैम्प पहुंचे।जब दोनों रैपलिंग करते हुए 150 मीटर लंबी दीवार पर चढ़े, तब विद्युत ने नंदिता को प्रपोज किया। 

हां सुनते ही विद्युत ने उन्हें अंगूठी पहना दी। सगाई करने के बाद दोनों ताजमहल का दिदार किया। अब इन दोनों की शादी का फैंस को बेसर्बी से इंतजार है।  कहा जा रहा है कि आने वाले 15 दिनों के भीतर दोनों शादी कर लेंगे और इसके बाद ही वो भारत लौटेंग। 


नंद‍िता की बात करें तो वह एक फैशन डिजाइनर हैं और उन्होंने कई बड़ी सेल‍िब्रिटीज के कपड़े डिजाइन किए हैं। वह कर‍िश्मा कपूर के एक्स-हसबेंड संजय कपूर की पहली पत्नी हैं। नंद‍िता से तलाक के बाद संजय ने कर‍िश्मा से शादी की थी। 
 

Content Writer

vasudha