एसिड एटैक सर्वाइवर कैफी के हौसले को सलाम! CBSE 10th बोर्ड में 95.20% स्कोर कर बनीं स्कूल टॉपर

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 11:42 AM (IST)

चंडीगढ़ के इंस्टीट्यूट ऑफ ब्लाइंड की 15 साल की छात्रा कैफी ने CBSE 10वीं रिजल्ट 2023 में 95.20% marks हासिल किए हैं। 95.20% marks हासिल कर उन्होंने स्कूल में टॉप किया है। कैफी एक एसिड अटैक सर्वाइवर है। महज 3 साल की उम्र में उन्हें एसिड अटैक का सामना करना पड़ा। दरअसल हिसार में उनके 3 पड़ोसियों ने जलन के कारण उसपर एसिड से हमला किया जिससे उसके चेहरे और बाहों पर गंभीर प्रभाव पड़ा और उनकी आंखों की रोशनी भी चली गई, पर ये हमला कैफी को तोड़ नहीं पाया। उन्होंने अपने सपनों को हासिल करने के लिए संघर्ष को जारी रखा।

सिविल सेवक बनना चाहती हैं कैफी

कैफी एक सिविल सेवक बनने की इच्छा रखती है। उनका कहना है कि एसिड अटैक के लिए 3 मध्यम आयु वर्ग के पुरुषों को जिम्मेदार ठहराया गया था और वो तीनों सिर्फ 2 साल में जेल से बाहर आ गए। लेकिन उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ना ही खुद पर दया की। 

कुछ कर दिखाना चाहती हैं कैफी

कैफी आईएएस अधिकारी बनकर अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहती हैं। उनके पिता, पवन को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। कैफी ने छोटी से उम्र से जो कुछ झेला है। उनके दृढ़ संकल्प और लचीलापन ने दिखाया है कि कोई भी बाधा दूर करना आसान है। बस चाहिए थोड़ी कड़ी मेहनत और कभी हार ना मानने वाला रवैया।

परिवार दे रहा है कैफी का पूरा साथ

कैफी का परिवार उसे लिए उचित शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए चंडीगढ़ चला गया। उसके पिता हरियाणा सचिवालय में चपरासी की नौकरी करते हैं और परिवार अब शास्त्री नगर में रहता है। कैफी की कहानी विपरीत परिस्थितियों में आशा और साहस की कहानी है। उन्होंने दिखाया है कि सबसे बुरे समय में भी चलते रहने की ताकत मिल सकती है। कैफी की उपलब्धियाँ उनके दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं, और हम सभी उनकी प्रेरक यात्रा से सीख सकते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur