Guru Purnima 2022: आज के दिन राशि अनुसार करें दान, जीवन में हमेशा रहेगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2022 - 11:10 AM (IST)

आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इसे व्यास पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस साल यह पावन दिन आज के दिन यानी की 13 जुलाई को मनाया जा रहा है। प्राचीन काल से गुरु को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। हिंदू धर्म में भी गुरु को बहुत ही विशेष महत्व दिया गया है। गुरु को भगवान से भी ऊपर का स्थान दिया गया है। गुरु पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार, चीजें दान करके आप अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी राशि के जातक किन चीजों का दान कर सकते हैं...

इसलिए मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा 

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ दिन पर 18 पुराणों की सरंचना करने वाले महार्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। महार्षि वेदव्यास जी ने ही मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। इसलिए इस दिन गुरुओं की विशेष तौर पर पूजा करके उनका आशीर्वाद लिया जाता है। 

मेष राशि 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन मेष राशि वाले कुछ चीजों का दान करके आप अपने गुरु की कृपा पा सकते हैं। इस राशि के जातक गुड़ और लाल रंग के कपड़े जरुरतमंदों को दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से उनकी पैसे संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। 

वृष राशि 

वृष राशि के लोग भी कुछ चीजों का दान करके गुरु कृपा पा सकते हैं। आप आज के दिन मिश्री का दान कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर में घी की अखंड ज्योति भी जलानी चाहिए। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातक आज के दिन गाय को हरा चारा जरुर खिलाएं। इसके अलावा आप मूंग की दाल का दान भी जरुर करें। मान्यता है कि इससे आपका दांपत्य जीवन सुखमय होगा। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन गरीब और जरुरतमंद लोगों को चावल का दान करना चाहिए। इससे इन लोगों पर गुरु कृपा बन सकती है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले गुरु कृपा पाने के लिए आज के दिन गेंहू का दान भी जरुर करें। इससएे आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को अपने गुरु की कृपा पाने के लिए योग ब्राह्मणों को भोजन भी जरुर करना चाहिए। इसके अलावा उन्हें भोजन करवाकर दक्षिणा भी जरुर दान करें। 

तुला राशि 

इस राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन  कन्याओं को खीर भी जरुर खिलाएं। मान्यता है कि इससे उन्हें यश और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन बंदरों को चने और गुड़ जरुर खिलाएं। इसके अलावा गरीब छात्रों को किताबें व पढ़ने-लिखने की चीजें भी जरुर दान करें। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातक इस दिन मंदिरों में चने का दान करें। इससे उनके घर में सुख-समृद्धि आएगी। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को गरीब और जरुरतमंद लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन कंबल बांटने चाहिए। इससे उनकी नौकरी और व्यवसाय में आ रही बाधाएं भी दूर होती है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों को इस दिन वृद्ध आश्रण में वृद्ध व्यक्ति को कपड़े, अन्न का दान भी करना चाहिए। इसके अलावा मंदिरों में काली उड़द की दाल का दान भी करें। 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन से बनी मिठाइयों का दान करें। आप इन मिठाइयों को गरीबों और जरुरतमंद व्यक्ति को दान करनी चाहिए। इससे आपकी सारी मनोकामना पूरी होती हैं। 


 

Content Writer

palak