सुबह उठकर कर लें ये 10 काम, खुल जाएंगे बंद किस्मत के द्वार

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 01:13 PM (IST)

सुबह उठने के बाद अक्सर लोग सबसे पहले अपना चेहरा देखते हैं या बेड टी पीते हैं। मगर, सुबह किए गए यह काम ना सिर्फ विचारों में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं बल्कि यह आर्थिक समस्याओं का कारण भी बनते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु के अनुसार, आपको सुबह उठने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए...

देखें हाथों की लकीरें

सुबह उठने के बाद अपने हाथों की लकीरों को देखते हुए अपने इष्ट देव व भगवान का ध्यान करें। इससे मन में सकारात्मक विचार आते हैं और सुबह भगवान का नाम लेने से दिन भी अच्छा गुजरता है।

सुबह शीशा ना देखें

अगर आपको सुबह उठने के बाद शीशा देखने की आदत है तो उसे छोड़ दें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से मन में नेगेटिव विचार आते हैं।

खिड़कियां खोल दें

सुबह उठने के बाद घर की खिड़कियां खोल दें, ताकि सूरज की रोशनी अंदर आ सके। माना जाता है कि सूरज की किरणें घर में आने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।

धरती माता को करे प्रणाम

हिंदू व सनातन धर्म में सुबह उठकर धरती माता को प्रणाम करने की सलाह दी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह  हमारी पालनकर्ता है इसलिए सुबह धरती माता को प्रणाम करना ना भूलें।

माता-पिता के पैर छुए

सुबह सबसे पहले अपने माता-पिता व बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। इससे मन में पॉजिटिविटी आएगी आएगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

तुलसी व सूर्य देव को चढ़ाएं जल

स्नान करने के बाद सुबह तुलसी व सूर्य देव को जल जरूर चढ़ाएं। इससे ना सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी व शांति मिलती है बल्कि धन संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।

घर में जलाएं दीएं

घर के मंदिर ही नहीं बल्कि दरवाजे के पास भी दो दीए जलाकर रखें। इससे पैसों की किल्लत भी दूर होगी और घर में नकारात्मक ऊर्जा भी प्रवेश नहीं कर पाएगी।

दरवाजे पर बनाएं रंगोली

जरूरी नहीं कि आप रोजाना रंगोली बनाने बैठ जाए लेकिन हफ्ते में 1 बार दरवाजे के पास रंगोली जरूर बनाएं। माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है और कभी पैसों की किल्लत नहीं होने देती।

गाय को रोटी खिलाना

सुबह खाना बनाने के बाद एक रोटी गाय को खिलाएं। इससे घर में बरकत होगी और अन्न-धन की भी कभी कमी नहीं होगी।

ना करें लड़ाई-झगड़ा

सुबह उठकर किसी से लड़ाई-झगड़ा ना उलझे नहीं। कहा गया है कि इससे दिमाग पर भी नेगिटिव असर पड़ता है और कलह-कलेश करने से देवी लक्ष्मी भी नाराज हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि सुबह अपना दिमाग शांत रखें।

Content Writer

Anjali Rajput