ये पौधे दूर करेंगे घर की कंगाली, बनेगी मां लक्ष्मी की कृपा

punjabkesari.in Monday, May 23, 2022 - 03:41 PM (IST)

पेड़-पौधे और हरियाली हर किसी भाती  है। हरा भरा देखने में भी बहुत ही सुंदर लगता है। मां लक्ष्मी को कई पौधे बहुत ही प्रिय होते हैं। वास्तु के अनुसार, यदि कई पौधे आप घर पर लगाएं तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है।  तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

स्नेक प्लांट लगाएं 

घर में स्नेक प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आनी शुरु हो जाती है। स्टडी रुम में इस प्लांट को रखने से घर के सदस्यों की तरक्की होने लगती है। इसके अलावा आप इस प्लांट को लिविंग रुम या फिर बेडरुम में भी रख सकते हैं। 

दूर्वा का पौधा लगाएं 

आप घर में दूब का पौधा भी लगा सकते हैं। हिंदु मान्यताओं के मुताबिक, इसे घर में संतान प्राप्त के लिए लगाया जा सकता है। आप इस में से दूर्वा तोड़कर भगवान गणेश को चढ़ाएं। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। दूर्वा के पौधे में रोजाना जल चढ़ाएं। 

छुइमुई का पौधा लगाएं 

आप अपने घर में छुईमुई को पौधा लगा सकते हैं। इसे घर में लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। छुईमुई का पौधा आप ईशान कोण में लगाएं। इसे भी नियमित तरीके से जल दें। इसको जल देने से आपकी कुंडली में किसी भी प्रकार का राहु दोष खत्म होगा। 

लक्ष्मण का पौधा लगाएं 

आप घर में लक्ष्मण का पौधा भी लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार, इससे आपको पैसे से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इस पौधे का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। लक्ष्मण का पौधा आप उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इसे घर में लगाने से पैसे का आगमन आना शुरु हो जाता है। 

Content Writer

palak