Vastu Tips: घर में पड़ी ये चीजें कर सकती हैं आपकी जेब खाली

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 04:02 PM (IST)

घर में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं जो धन में वृद्धि करने के विपरीत नुकसान भी करवा सकती हैं। कभी-कभार बेवजह पैसे खर्च होने के कारण भी बजट बिगड़ने लगता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं। जिनके जरिए आपके घर के खर्चे पर गहरा असर पड़ता है। आपको कुछ ऐसे वास्तु दोष के बारे में बताएंगे जो घर में पैसे की किलल्त को बढ़ावा देते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके  बारे में...

पानी का बहना 

यदि आपके घर में नल को बंद करने के बाद भी जल टपकता है तो ये भी एक वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु के अनुसार जैसे-जैसे पानी नल से टपकता है ठीक उसी तरह आपके घर में से भी धन का नुकसान होता है। 

पानी निकलने की  जगह 

घर से निकलने वाले जल की जगह सही हो तो आपके घर में पैसे का आगमन होता ही रहता है।  पानी का इंतजाम इस तरीके से करें कि जल उत्तर या फिर पूर्व दिशा में से ही निकले। इससे आपके घर में कभी भी धन की बर्बादी नहीं होगी। इसके अलावा भी आय के साधन भी बढ़ेंगे। 

धन की अलमारी 

घर की तिजोरी वो जगह है यहां पर सारे धन का रख-रखाव किया जाता है। इस जगह पर भी वास्तु का बहुत ही असर देखने को मिलता है। तिजौरी की अलमारी का दरवाजा यदि उतर दिशा में खुले तो पैसे की कमी नहीं होगी। उत्तर को धन की दिशा माना जाता है। 

टूटा हुआ शीशा 

घर में टूटे हुए शीशे  का होना भी एक बहुत ही अशुभ संकेत माना  जाता है। ये आपके घर में नाकारात्मकता  के संकेत देता है। शीशा यदि टूटा है तो उसे घर में न रखें। इससे आपको किसी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। 

तुलसी का पौधा 

घर में बहुत से लोगों ने  तुलसी का पौधा लगाया होता है। तुलसी का पौधा एक बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिनय यदि पौधा सूख गया है तो उसे घर में न रखें। ये आपके घर में आर्थिक तंगी पैदा कर सकता है। आप घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा लगाएं। 


 

Content Writer

Vandana