अन्न-धन की नहीं होगी कमी अगर घर में लगाएंगे ये 6 पौधें

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 03:48 PM (IST)

पेड़-पौधे जिंदा रहने के लिए जितने जरूरी हैं, उतने ही हिंदू धर्म में पूजनीय भी है। जी हां, जहां कुछ पौधे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं वहीं कुछ पौधों से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता हैं। वास्तु के अनुसार, इन पौधों को घर में लगाने से अन्न-धन की कोई कमी नहीं होती। हालांकि इनका फायदा आपको तभी मिलेगा जब आप इन्हें सही दिशा और तरीके से लगाएंगे। चलिए आपको बताते हैं घर के लिए शुभ माने जाने वाले इन पौधों के बारे में।

 

तुलसी

'हर्ब क्वीन' यानी 'औषधियों की रानी' तुलसी को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र जड़ी-बूटी माना जाता है। कहते हैं कि अगर आपके घर में किसी तरह की नेगेटिव एनर्जी मौजूद है तो ये पौधा उसे नष्ट कर देगा है। तुलसी को  कहा जाता है। तुलसी के पौधे को उत्तर, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व में रखें। इसे पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिशा में ना लगाएं। साथ ही रविवार को छोड़कर महिलाओं को रोजाना तुलसी को जल दें। इससे घर में सुख-संपदा, शांति बनी रहेगी।

मोगरा

मनमोहक खुशबू देने वाला मोगरा का पौधा भी घर के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख शांति बनी रहती है। साथ ही यह कर्ज, कष्ट और बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है। वास्तु के अनुसार, इस पौधे को ऐसी जगह पर लगाना चाहिए, जहां सूरज की उचित रोशनी आती हो। आप इस पौधे को पूजा-अर्चना के लिए भी यूज कर सकती हैं।

आंवला

अगर घर के उत्तर और पूरब दिशा में आंवले का पेड़ लगा लिया जाए तो घर के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। वहीं इसका सेवन आपकी कई बीमारियों को भी दूर रखता है।

मनीप्लांट

मनीप्लांट देखने में जितना अच्छा लगता है, उतना ही इसे लगाने के फायदे भी हैं। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है। वहीं इस पौधे को लगाने से आमदन बढ़ती है और आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। दक्षिण-पूर्व दिशा में इसे लगाने से घर के सभी तरह के  वास्तु-दोष समाप्त हो जाते हैं।

शमी का पौधा

शास्त्रों में जिन नवग्रहों से संबंधित पेड़-पौधों का जिक्र मिलता है, उन्हीं में से एक है शमी का पौधा। शमी का संबंध भगवान शनिदेव से है। शमी का पेड़ घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर इस पौधे को लगाना अच्छा रहता है। अगर किसी के घर में यह पौधा लगा है तो वह कर्ज, कष्ट और बीमारियों से कोसों दूर रहता है।

मीठा नीम या कड़ी पत्‍ता

इस पौधें को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसके अलावा इससे घर के किसी भी सदस्य को धर की कमी नहीं होता। इसके साथ ही इस पौधें को लगाने से घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

Content Writer

Anjali Rajput