घर के पास भूलकर भी न रखें ये पौधे, नहीं तो बढ़ जाएंगी आपकी मुसीबतें

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 03:40 PM (IST)

घर में पेड़-पौधे सुदंरता में चार-चांद लगा देते हैं। साथ ही घर में हरा-भरा माहौल पॉजिट्वीटी भी लाता है। कई लोग अपने आशियाने को सुंदर-सुंदर पौधों से सजाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पौधे घर में पॉजिटिव माहौल लाते हैं। परंतु वहीं दूसरी ओर कुछ पौधे आपके घर में नेगेटिव एनर्जी भा ला सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको अपने घर में यह पौधे भूलकर भी नहीं लगाने चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

बेर का पौधा 

घर में बेर  का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा यदि यह पौधा खुद से ही घर में उगता है तो उसे तुंरत हटा दें। इस पौधे में भी कांटे होते हैं जो आपके घर की ऊर्जा पर नेगेटिव प्रभाव डाल सकते हैं। इस पौधे के कारण आपको आर्थिक संकटों का भी सामना करना पड़ सकता है। मान्यता है कि जिस घर में बेर का पौधा होता है, वहां से धन की देवी मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं। 

कांटेदार पौधे 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। यह आपके घर की सुख-शांति भंग कर सकते हैं। ऐसे पौधे जीवन में कई तरह की समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। कांटेदार पौधे आपके घर में नेगेटिव एनर्जी ला सकते हैं। इसके अलावा रोजमर्रा की जिंदगी में यह समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। 

नींबू का पौधा 

कई लोग अपने गार्डन में  नींबू का पौधा भी लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा शुभ नहीं माना जाता है। इस पौधे के साथ आपकी उन्नति में रुकावट डालता है और घर में नेगेटिव एनर्जी का संचार करता है। 

आवंले का पौधा 

आवंले का पौधा भी घर में नहीं लगाना चाहिए। आप इसे बगीचे में कहीं दूर पर लगा सकते हैं। इस पेड़ से आपके घर में कलेश और तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए भूलकर भी यह पौधा अपने घर में न लगाएं। 

बबूल का पेड़

घर में या फिर आस-पास कभी भी बबूल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। यह पेड़ घर में नेगेटिव एनर्जी लेकर आ सकता है। बबूल के पेड़ में कांटे होते हैंं जो आपके जिंदगी में भी समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। बबूल प्रगति के कार्यों में भी बाधक होता है। 

Content Writer

palak