Vastu Tips: सुख-शांति का होगा वास, घर के Main Gate पर बनाएं ये Sign

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 06:11 PM (IST)

हर कोई चाहता है कि उसके घर पर सुख-शांति रहे। मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा उनके घर पर बनी रहे। परंतु कई बार बहुत सी कोशिशों के बाद भी घर में सुख-शांति नहीं रह पाती। वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं। घर के मुख्य द्वार पर यदि आप यह चीजें करेंगे तो मां लक्ष्मी सदैव आपके घर में विराजमान रहेंगी। तो चलिए जानते हैं उन नियमों के बारे में...

मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक 

घर के मुख्य द्वार पर आप स्वास्तिक या फिर ऊं का चित्र बनाएं। इससे आपके घर में हमेशा सुख-शांति रहेगी और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी। 

इस दिशा में रखें कलश 

आप घर की नॉर्थ-ईस्ट दिशा में पानी का कलश रखें। इसे आपके घर में धन-दौलत की कभी भी कमी नहीं होगी। पानी का कलश घर में रखना शुभ माना गया है। 

ड्राइंग रुम में रखें गुलदस्ता 

आप अपने घर के ड्राइंग रुम में फूलों का गुलदस्ता रखें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। मां लक्ष्मी भी सदैव आपके घर में विराजमान रहेंगी।  

घर में रखें उजाला 

घर में सकरात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए आप घर में सदैव रोशनी रखें। दीपक या फिर ब्लब जगाएं। ऐसा करने से घर की नाकरात्मक ऊर्जा का नाश होता है। 

रसोई में न बनााएं पूजा स्थान  

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप घर की रसोई में कभी भी पूजा का स्थान न बनाएं। ऐसा करने से आपके घर की शांति पर असर पड़ता है। घर में कलह-कलेश रहने लगता है। 

बेडरुम में न लगाएं भगवान का चित्र 

बेडरुम में कभी भी भगवान का कोई धार्मिक चित्र न लगाएं। ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे आपके घर की शांति जा सकती है। मां लक्ष्मी भी ऐसे घर में विराजमान नहीं रहती। 

मंदिर और शोचालय की दीवार अलग-अलग हो 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मंदिर और शोचालय की दीवार आपस में जुड़ी नहीं होनी चाहिए। इससे आपके घर में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। घर के सदस्यों के रिश्तों पर भी गहरा असर पड़ता है। 


 

Content Writer

palak