Vastu Tips: घर में मौजूद 8 चीजें करती हैं पैसे की बर्बादी!

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2020 - 01:20 PM (IST)

वास्तु विज्ञान के अनुसार, सिर्फ घर के अंदर ही नहीं बल्कि आस-पास मौजूद चीजें भी शारीरिक, आर्थिक और पारिवारिक परेशानी का कारण बनती हैं। आज हम आपको ऐसी ही 10 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि घर के आस-पास या सामने नहीं होनी चाहिए। आप भी जरूर देख लीजिए कि कहीं आपके घर के आस-पास तो नहीं हैं ऐसी 10 चीजें।

 

घर के पास नहीं होनी चाहिए ये चीजें
कांटेदार पौधे

घर के मेन गेट या बाहर कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे ना सिर्फ धन हानि होती है बल्कि यह स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाते है। इतना ही नहीं, इससे परिवार के लोगों में मनमुटाव भी बढ़ता है।

गंदे पानी का जमाव

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर के बाहर गंदे पानी का जमाव नहीं होना चाहिए, खासकर पश्चिम दिशा की तरफ। इससे धन का नुकसान होता है।

 

घर के आगे पत्थरों का जमा होना

घर के आगे पत्थरों का जमा होना भी वास्तु विज्ञान के अनुसार सही नहीं होता है। इससे जीवन में तरक्की की रफ्तार कम हो जाती है। साथ ही इससे घर में पैसे आने के साधन भी कम हो जाते हैं।

 

सड़क से ऊंची दहलीज

वास्तु विज्ञान के अनुसार घर की दहलीज सड़क से ज्यादा ऊंची नहीं होनी चाहिए। इससे घर में रहने वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है। घर की महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना होता है और रिश्तों में तालमेल की कमी होती है।

बिजली का खंभा

मुख्य द्वार के आस-पास बिजली का खंभा भी नहीं होना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों की उन्नति में बाधा आती है।

 

घर के आगे कूड़ादान

घर के आगे कूड़ेदान का होना वास्तु विज्ञान के अनुसार सही नहीं होता। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।

घना वृक्ष

घर के आगे घने वृक्ष का होना भी वास्तु दोष उत्पन्न करता है। साथ ही इससे परिवार की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा वास्तु के अनुसार, घर के आगे दूध निकलने वाले पौधे भी नहीं होने चाहिए।

 

घर की बाहरी दीवारों पर बेल का उगना

अगर आपकी घर की बाहरी दीवारों पर बेल उग गई है तो उसे तुरंत साफ कर दें। वास्तु के अनुसार यह शुभ नहीं माना जाता। इससे ना सिर्फ शत्रुओं की संख्या बढ़ती है बल्कि यह परिवार की उन्नति में भी बाधा बनता है।

Content Writer

Anjali Rajput