मुनव्वर के बिग बॉस जीतने पर अभिषेक मल्हान ने किया सलमान को टारगेट, बोले - ''भाई के रहते ये...''

punjabkesari.in Monday, Jan 29, 2024 - 05:10 PM (IST)

बीते दिन बिग बॉस 17 को अपना विजेता मिल चुका है। स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को सीजन 17 की ट्रॉफी, 50 लाख की प्राइज मनी और एक चमचमाती कार मिली है। अभिषेक कुमार शो के पहले रनरअप रहे हैं। जहां सभी फैंस मुनव्वर को बधाई देते हुए दिख रहे हैं वहीं बिग बॉस ओटीटी 2 में दिखे इंफ्लुएंसर अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान ने सलमान खान को टारगेट करते हुए तंज कसा है। 

 अभिषेक का ट्वीट हुआ वायरल 

हाल ही में अभिषेक मल्हान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए भी दिख रहे हैं। अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी 2 के रनरअप थे। वह पहले भी कई बार दावा कर चुके हैं कि वो इस शो के विनर बनना डिजर्व करते थे। 

सलमान के आगे नहीं जीत सकता अभिषेक 

ऐसा ही कुछ अभिषेक कुमार के साथ भी हुआ है। फैंस यही कह रहे हैं कि अभिषेक कुमार शो के विनर बनना डिजर्व करते थे लेकिन सलमान खान के रहते हुए उन्हें विनर नहीं बनाया गया। अभिषेक मल्हान ने अपने ट्वीट में लिखा कि - 'सलमान भाई के आगे तो कभी भी अभिषेक नाम का बंदा तो जीत ही नहीं सकता। बिग बॉस 18 में आयुष्मान नाम लेकर एंट्री करेंगे।' 

लोगों ने किया ट्रोल

अभिषेक के इस ट्वीट पर यूजर्स भी काफी मजे लेते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि - 'हाहाहा प्लीज नाम बदलकर ही जाना अब।'

अन्य ने लिखा कि - 'कोई बताओ सलमान भाई को हर अभिषेक बच्चन नहीं होता।'

अभिषेक कुमार ने जताई मुनव्वर के जीतने की खुशी 

हाल ही में बिग बॉस 17 के पहले रनरअप रहे अभिषेक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें दुख है कि वे हार गए लेकिन इस बात की खुशी भी है कि मुनव्वर जीते हैं।

Content Writer

palak