Bigg Boss OTT 2: इस हसीना के करीब आ रहे हैं अभिषेक मल्हान ! जल रहा मनीषा रानी का दिल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2023 - 04:24 PM (IST)

सलमान खान के फेमस रियलटी शो बिग-बॉस ओटीटी-2 इन दिनों खूब सुर्खियों में है। शो में बहुत सारा एंटरटेमेंट का तड़का देखने को मिल रहा है। शो के हर एक एपिसोड में मजेदार ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते हैं। वहीं पिछले दिनों wild card contestant आशिका भाटिया और एल्विश यादव ने भी धमाकेदार एंट्री की। वहीं एव्लिश सारे घरवालों को खासकर के एक्टर अभिनव को खूब रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। 

अभिषेक को हुआ इस हसीना से प्यार


वहीं जहां इतनी लड़ाई, झगड़े चल रहे हैं वहीं एक Contestant ऐसा भी है जो प्यार के खुमार में हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिषेक मल्हान की। दरअसल  एक नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें अभिषेक, आशिका, फलक और जिया एक साथ खड़े हैं। यहां यूट्यूबर अभिषेक परफ्यूम लगाते हैं और बाद में आशिका को भी ऑफर करते हैं।

ये देखकर फलक उन्हें चिढ़ाती है। इससे वो शर्मा जाते हैं और कहते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। इसके बाद फलक जिया को कहती है, 'तुम्हारा मुझे पता है कि कुछ नहीं है, नहीं तो तुम लव इंटरेस्ट दिखाती हो। मुझे बेबिका के लव हेट एंगल में confusion लगता है और अब आशिका की नई एंट्री हुई है। लव ट्रायंगल ना चल जाए', जिसके बाद जिया कहती है कि, 'ऐसा कुछ भी नहीं है...हालांकि अभिषेक अब क्लोज जा रहा है। आने वाले दिनों में दोनों का पता चल जाएगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बता दें कि घर में अंदर और बाहर दोनों जगह फैंस को मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। फैंस ने इस क्यूट दोस्त की जोड़ी को अभीषा का नाम भी दे दिया है। दोनों को शो में कई घटों लेटकर बातें करते देखा जाता है। घर में लड़ाई के दौरान वो मनीशा का स्टैंड भी लेते हैं। लेकिन अब क्या उनके दिल में न्यू एंट्री आशिका के लिए कुछ है , ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

Content Editor

Charanjeet Kaur