ABC जूस जो बढ़ाएगा आपकी इम्युनिटी पावर

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 12:57 PM (IST)

ABC जूस यानि जिसमें आमला, बीटरुट और कैरेट्स यानि गाजर मौजूद है। आज पूरा देश कोरोना वायरस की वजह से परेशान है। अगर आप चाहते हैं कि यह बीमारी आपसे कोसों दूर रहें तो आज से ही यह ABC जूस पीना शुरु कर दें। आइए जानते हैं इस जूस को बनाने का तरीका...

जूस बनाने के लिए आपको चाहिए होगा...

1 कटोरी गाजर- टुकड़ों में कटी हुई
चुकंदर - 1 कटोरी
संतरा - 1 
सेब - 1 कटोरी
अदरक - 1 इंच टुकड़ा
नींबू का रस - 1 टीस्पून
आमला जूस - 1 चम्मच
नमक - 1 चुटकी
चाट मसाला - 1 चुटकी

जूस बनाने का तरीका...

-इम्यूनिटी बूस्ट अप करने वाला जूस बनाने के लिए इन सभी चीजों को मिक्सी जार में डालकर अच्छे से पीस लें। 
-जब अच्छा सा पेस्ट बन जाए तो उसमें थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा जूस तैयार कर लें।
-जूस तैयार होने के बाद छननी में इसे छान लें।
-जूस छानने के बाद उसमें नमक, काली मिर्च और 1 चम्मच शहद मिलाएं।
-इस जूस का सेवन हर रोज करें।

बच्चों से लेकर बड़ों के लिए फायदेमंद

कोरोना जैसे वायरस हमेशा कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। बच्चों और बुजुर्गों की इम्यूनिटी सबसे ज्यादा वीक होती है। ऐसे में घर के बड़ों और बुजुर्ग दोनों को यह जूस जरुर दें। बच्चे को थोड़ा एक्स्ट्रा शहद मिलाकर पिलाएं।

जूस में मौजूद जरुरी तत्व...

इस जूस में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजों में विटामिन-सी और आयरन पाया जाता है। बच्चों, प्रेगनेंट महिलाओं और 50 से ज्यादा उम्र के लोगों को इस जूस का सेवन जरुर करना चाहिए। कोरोना से लेकर कोई भी हल्का-फुल्का वायरस आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
 

Content Writer

Harpreet