शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं ''नागिन'' फेम Aashka Goradia, खास अंदाज में दी फैंस को Good News

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2023 - 05:46 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस के लिए साल 2023 काफी खास साबित हो रहा है क्योंकि इस साल कई टीवी की हसीनाओं ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। जहां कुछ समय पहले गौहर खान ने एक प्यारे से बेबी बॉय को जन्म दिया है। वहीं अब एक्ट्रेस इशिता दत्ता और दीपिका कक्कड़ भी फैंस को जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इन सब एक्ट्रेस के बाद नागिन फेम आशका गोराडिया प्रेग्नेंट हैं । एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज के साथ मदर्स डे वाले दिन फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। 

खास अंदाज में अनाउंस की प्रेग्नेंसी 

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समुंदर के किनारे दो योग मैट दो से तीन हो जाते हैं। वहीं ऊपर लिखा हुआ है कि - 'बीच बेबी आने वाला है। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया है कि वह नवंबर में अपने बच्चे को जन्म देंगी। वीडियो सेयर करते हुए आशका ने कैप्शन में लिखा है कि - इस मदर्स डे यह ज्यादा स्पेशल बन जाता है हमारा परिवार और हमारा अभ्यास इस नवंबर 1 तक बढ़ता है, हमें एक प्यार भरा विजार भेजें क्योंकि हम अभी तक की अपनी सबसे बड़ी यात्रा शुरु कर रहे हैं. बीच बेबी ऑन द वे... होने वाले पेरेंट्स ।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

आखिर कौन हैं आशका के पति ?

आपको बता दें कि आशका ने 2017 में विदेशी ब्रेंट गोबल से शादी की थी। ब्रेंट एक बिजनेसमैन और योग गुरु हैं दोनों को एक-दूसरे से उस समय प्यार हुआ जब आशका वेगास गई हुई थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। ब्रेंट को पहली नजर में ही आशका पसंद आ गई थी लेकिन जब उन्होंने आशका को प्रपोज किया तो वह गुस्सा हो गई थी। हालांकि बाद में दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों में बातें शुरु हो गई। ऐसे दोनों को प्यार हो गया। 4 साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने साल 2017 में शादी कर ली। 

कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेस

वहीं अगर बात आशका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों  टीवी से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अपने पति के साथ गोवा में रहती हैं। आशका टीवी सीरियल 'सिंदूर तेरे नाम का', 'डायन', 'कहीं तो होगा', 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी', 'नागिन' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। 

Content Writer

palak