आरती सिंह का देसी अंदाज: 40 की उम्र में गुलाबी साड़ी पहन सुहागन की तरह सजीं, नूर देखते रह गए सभी

punjabkesari.in Saturday, Jul 12, 2025 - 02:27 PM (IST)

 नारी डेस्क: टीवी अभिनेत्री आरती सिंह ने साउन महीने की शुरुआत पर एक बार फिर देसी लुक में ट्रेंड कर लिया है। गुलाबी फूलों वाली साड़ी में उनका अवतार सभी दिलों को छू गया है। आरती ने गुलाबी सिल्क साड़ी पहनी, जिस पर पल्लू पर कलरफुल फ्लोरल डिजाइन नज़र आ रहा था। उन्होंने इसे ओपन पल्लू के साथ स्टाइलिश तरीके से ड्रैप कर फ्लॉन्ट किया, जिससे उनका देसी रूप और भी खास बन गया।

डिजाइन की खास बातें

साड़ी का बॉडी प्लेन प्लेन रखा गया है, केवल पल्लू पर ही कलरफुल फूल बने हैं। पतली ट्राइंगल गोटे की लेस बॉर्डर को हाईलाइट कर रही है। फ्लोरल बुटियों के बीच सफेद सेक्विन सितारे चमक ला रहे हैं।

ब्लाउज में बेजोड़ शान

हाफ-स्लीव्स ब्लाउज को गोल नेकलाइन के साथ सिंपल रखा गया है, वहीं पीछे कमल के फूल के ऊपर दीपक जैसा डिजाइन खूबसूरती बढ़ा रहा है। यह ब्लाउज लुक साड़ी को पूरी तरह से स्टायलिश बना रहा है।आरती ने मांग में सिंदूर, पार्ल वाले झुमके, खूबसूरत चूड़ियां, नोजपिन और मंगलसूत्र से देसी लुक को सुहागन अंदाज दिया। बालों को मिडिल पार्टिंग के साथ सॉफ्ट कर्ल किया गया, और गुलाबी बिंदी व पिंकिश टोन मेकअप से पूरा लुक कम्पलीट हुआ।

PunjabKesari

फैंस ने की तारीफ?

सोशल मीडिया पर आरती के इस देसी लुक को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस कह रहे हैं कि शादी के बाद भी उनका ग्लैमर कहीं फीका नहीं पड़ा, बल्कि नई ऊर्जा और सादगी के साथ और भी आकर्षक बन गया है।

40 वर्षीय आरती सिंह ने साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। उन्होंने इस साड़ी लुक में देसी और संस्कारी अंदाज को बखूबी पेश किया, जो तमाम आधुनिक और वेस्टर्न लुक्स को मात देता दिख रहा है। यह लुक सादगी में भी स्टाइल के नए आयाम जोड़ता है।
  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static