कौन है LSA में अकेले उड़ान भरकर 2 महासागरों को पार करने वाली आरोही पंडित?

punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2021 - 04:50 PM (IST)

महिलाओं ने कई उदाहरणें देकर यह साबित किया है वो सिर्फ चूल्हा-चौंका बनाने के लिए ही नहीं बनी। चाहे बिजनेस हो, खेल का मैदान या हवाई उड़ान, महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। हम भी आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी कामयाबी से महिलाओं के नाम एक और उपलब्धि जोड़ दी है। हम बात कर रहे हैं, 2 महासारों को पार करने वाली विश्व की पहली भारतीय महिला पायलट आरोही पंडित की...

2 महासागरों को पार करने वाली पहली महिला

महाराष्ट्र, मुंबई की रहने वाली आरोही पंडित पहली ऐसी महिला है, जिन्होंने लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट को उड़ाते हुए 2 महासागरों अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर (Atlantic Ocean and the Pacific Ocean) को पार किया था। इसकी साथ वह दो महासागर को पार करने वाली पहली महिला पायलट बन गई।

तिरंगा लहराकर बढ़ाया देश का गौरव

वह महज 23 साल की उम्र में एक छोटे से एयरक्राफ्ट में दुनिया की सैर पर निकली थी। उन्होंने प्रशांत महासागर को पार करने के लिए अलास्का, लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट (LSA) से उड़ान भरकर रूस में लैंडिंग की और तिरंगा लहराकर देश का गौरव बढ़ाया। बता दें कि इस टूर के लिए आरोही ने ना सिर्फ 7 महीने की ट्रेनिंग की बल्कि कई मेडिकल टेस्ट भी पास किए। ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने भारत, ग्रीनलैंड, इटली और साइबेरिया महासागरों, बर्फ, हाई एल्टीट्यूड में प्लेन उड़ाया था।

लाइन ऑफ कन्फ्यूजन को पार करने का रिकॉर्ड

यात्रा के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल डेट लाइन (लाइन ऑफ कन्फ्यूजन) को पार करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। यहां, तारीख बदलने के कारण सभी उपकरण कुछ मिनट के लिए सही तरीके से काम करना बंद करते है। आरोही का कहना है कि यहां उन्होंने अपनी जिंदगी का एक दिन गवां दिया था, जो उन्हें कभी वापिस नहीं मिलेगा।

पृथ्वी का चक्कर लगाने के लिए बनाई टीम

उन्होंने ही दुनिया की पहली ऑल-वीमेन टीम का गठन किया, जो लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट (LSA) में पृथ्वी की परिधि का चक्कर लगाएगी। उन्होंने अपनी इस टीम का नाम 'माही (MAHI)' रखा है।

अब तक 20 देशों में भर चुकी हैं उड़ान

अपने छोटे से लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट में वह अब तक 20 देशों और करीब 29,500 कि.मी. की उड़ान भर चुकी हैं। उनके पास भारत की कॉमर्शियल पायलट और लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट उड़ाने का भी लाइसेंस है।

1947 के बाद पाक में LSA उतारने वाली पहली भारतीय

यही नही, आरोही पहली ऐसी भारतीय महिला है, जिन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान में LSA प्लेन लैंड किया था। उन्होंने पंजाब, राजस्थान, गुजरात से उड़ान से भकते हुए पाक में लैडिंग की थी। इसके बाद वह ईरान, तुर्की, सर्बिया, स्लोवेनिया, जर्मनी, फ्रांस और ग्रेट ब्रिटेन पहुंचीं।

Content Writer

Anjali Rajput