अपनी आंतो का रखें ख्याल, नहीं तो पेट के साथ-साथ चेहरा और मूड भी हो जाएगा खराब

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 04:21 PM (IST)

नारी डेस्क: क्या आपने कभी महसूस किया है कि जब पेट खराब होता है तो मूड भी खराब हो जाता है? या जब आप तनाव में होते हैं तो पेट में गड़बड़ी होने लगती है? इसी को गट-ब्रेन कनेक्शन कहा जाता है यानी आंत (Gut) और दिमाग (Brain) के बीच सीधा संबंध। जब आंत का संतुलन बिगड़ता है, तो इसका असर सिर्फ पेट तक सीमित नहीं रहता, बल्कि शरीर के कई हिस्सों पर दिखाई देता है।  आपको जानकर हैरानी होगी कि शरीर का लगभग 90% सेरोटोनिन (खुशी देने वाला हार्मोन) आंत में बनता है। अगर गट ठीक नहीं है, तो यह हार्मोन भी प्रभावित होता है, जिससे मूड खराब हो सकता है।

PunjabKesari
 गट-ब्रेन कनेक्शन कैसे काम करता है?

हमारी आंत और दिमाग एक खास नस (वागस नर्व) और हार्मोन के जरिए जुड़े होते हैं। आंत में मौजूद बैक्टीरिया दिमाग को सिग्नल भेजते हैंदिमाग भी पेट को निर्देश देता है। इसी कारण पेट और मानसिक स्थिति एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं।  इसलिए आंत को कभी-कभी “दूसरा दिमाग (Second Brain)” भी कहा जाता है।


गट इंबैलेंस का शरीर पर पड़ता है ये असर 


पेट से जुड़ी समस्याएं: गैस, ब्लोटिंग (पेट फूलना), कब्ज या दस्त, अपच और पेट दर्द

त्वचा (Skin) पर असर: पिंपल्स या एक्ने, रैशेज या एलर्जी, त्वचा का बेजान दिखना

मानसिक स्वास्थ्य पर असर: मूड स्विंग्स, चिंता (Anxiety), डिप्रेशन जैसा महसूस होना

कमजोरी और थकान: शरीर में ऊर्जा की कमी, बार-बार थकान महसूस होना

PunjabKesari
गट-ब्रेन कनेक्शन को मजबूत करने के तरीके 

 हेल्दी डाइट लें: फल, सब्जियां, फाइबर और दही जैसे प्रोबायोटिक्स खाएं

 तनाव कम करें: योग, ध्यान (Meditation) और अच्छी नींद लें

पानी पर्याप्त पिएं: शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है

जंक फूड कम करें: अधिक तेल-मसाले और प्रोसेस्ड फूड से बचें


 आसान शब्दों में समझें

जैसा आपका पेट होगा, वैसा ही आपका दिमाग भी काम करेगा। इसलिए अगर आप मानसिक रूप से खुश और शांत रहना चाहते हैं, तो अपनी गट हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आंत का संतुलन बिगड़ता है, तो इसका असर पेट से लेकर त्वचा और दिमाग तक पड़ सकता है। इसलिए अच्छी डाइट और सही लाइफस्टाइल अपनाकर गट हेल्थ को बेहतर रखना बहुत जरूरी है
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static