टीवी की फेमस एक्ट्रेस के साथ हुआ हादसा, बुरी तरह से हुई घायल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 03:07 PM (IST)

टीवी रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' और 'रोडीज' सीजन 8 की विनर रही एक्ट्रेस आंचल खुराना के साथ एक हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आंचल का कार के साथ एक्सीडेंट हो गया है। इस दुर्घटना में एक्ट्रेस बुरी तरह से घायल हो गई है। डाॅक्टर्स ने उन्हें आराम करने के लिए कहा है। 

दरअसल, आंचल के साथ ये हादसा मंगलवार शाम कोे हुआ। आंचल एक कार के पीछे खड़ी हुई थी। तभी एक शख्स ने बिना देखे अपनी कार रिवर्स कर दी और आंचल को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्ट्रेस का एक पैर काफी बुरी तरह से घायल हो गया है। उनके पैर की मांसपेशियां भी फट गई है। एक्ट्रेस को मौके पर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद डाक्टर्स ने आंचल को बेड रेस्ट करने के लिए कहा है। 

खुद आंचल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने घायल पैर की तस्वीर शेयर की है। वहीं अगर बात करें आंचल के काम की तो वे आखिरी बार टीवी रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में नजर आई थी। इस शो में पारस ने आंचल को दुल्हन के रूप में चुना था।

Content Writer

Bhawna sharma