श्रीदेवी से आंखे मिलाने से डरते थे आमिर, पीछे की वजह थी मन में बैठा 1 डर

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 01:23 PM (IST)

श्रीदेवी की कल बर्थ एनिवर्सरी थी। भले ही एक्ट्रेस अब हमारे बीच में नहीं रही लेकिन लोगों के दिलों में वह आज भी जिंदा है।  एक्टिंग के साथ-साथ श्रीदेवी अपने डांस के लिए भी काफी फेमस थी। वह अपने काम के प्रति बेहद मेहनती थी। वह जब भी डांस करती थी तो उनका खामोश चेहरा गहरे एक्सप्रेशंस देता था।

आमिर खान को था श्रीदेवी पर क्रश

सिर्फ फैंस ही नहीं बॉलीवुड के लोग कई फेमस स्टार भी श्रीदेवी के दीवाने थे। मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान भी श्रीदेवी के बड़े फैन हैं। एक इंटरव्यू में आमिर खान ने इस बात का जिक्र किया था। एक्टर ने कहा था कि वह श्रीदेवी की आंखों में देख नहीं पाते थे। चलिए आपको बताते हैं एेसा क्यों?

आमिर ने श्रीदेवी के साथ किया था फोटोशूट

 खबरों के मुताबिक, एक्टर ने श्रीदेवी से जुड़ी यादें शेयर की थी। आमिर ने बताया था कि श्रीदेवी के साथ उन्हें एक मैग्जीन कवर का फोटोशूट करना था। वह श्रीदेवी के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित थे। आमिर ने बताया कि वह उस शूट के दौरान श्रीदेवी की आंखों में नहीं देखते थे क्योंकि उनका मानना था कि जब भी वह उनकी आंखों में देखते तो खो जाते थे। उन्हें डर था कि श्रीदेवी कहीं ये जान न जाएं कि आमिर को उन पर क्रश है। उन्होंने यह भी कहा था कि श्रीदेवी गजब की एक्ट्रेस थीं।

श्रीदेवी की एक झलक पाने के लिए तरसते थे लोग

आमिर खान ही नहीं श्रीदेवी के फैन कई फिल्ममेकर भी थे। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा श्रीदेवी की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर खड़े रहते थे। श्रीदेवी की एक फिल्म देखकर राम गोपाल उनके दीवाने हो गए थे। उन्हें लगता था कि वह किसी दूसरी दुनिया से आई हैं। ये सब बातें राम गोपाल वर्मा ने खुद एक पोस्ट में लिखी थीं। अपने करियर में श्रीदेवी ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'सदमा' और 'चांदनी' जैसी फिल्मों में गाने भी गाए हैं। श्रीदेवी की आंखें बेहद खूबसूरत थीं। फिल्म 'निगाहें' और 'नगीना' के बाद उनकी आंखें काफी सुर्खियों में रहीं। फिल्म में उन्होंने नागिन का रोल प्ले किया था जिसमें उन्होंने आंखों में कई रंग के लेंस लगाए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Wearing my favourite @manishmalhotra05 in Moscow

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on Dec 17, 2017 at 4:14am PST

श्रीदेवी ने की थी बोनी कपूर से शादी

पर्सनल लाइफ की बात करें तो श्रीदेवी ने फिल्ममेकर बोनी कपूर से शादी की थी। श्रीदेवी के परिवारवाले इस शादी के खिलाफ थे लेकिन एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। श्रीदेवी की दो बेटियां हैं जान्हवी कपूर और खुशी कपूर। जान्हवी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है। जान्हवी बिल्कुल श्रीदेवी की ही कॉपी है। वही कहा जा रहा है कि श्रीदेवी की छोटी बेटी भी फिल्मों में काम करेंगी। श्रीदेवी ने दुंबई में आखिरी सांस ली थी। अचानक हुई श्रीदेवी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए थे।

आपको हमारा यह पैकेज कैसा लगा कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

Content Writer

Priya dhir