गर्मियों में रहना है Cool तो पिएं आम पन्ना ड्रिंक, खट्टे-मीठे स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर मजा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2023 - 11:11 AM (IST)

गर्मियों ने दस्तक देनी शुरु कर दी है। ऐसे में इस सीजन सबसे पहले दिमाग में आने वाला फल आम है। आम से कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज भी बनाई जाती हैं। इन्हीं में एक है आम पन्ना। तेज गर्मी के मौसम में न यह सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि स्वाद में भी जबरदस्त होता है। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में इसका स्वाद लेना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में... 

सामग्री 

कच्चा आम - 1
पानी - 3 कप
आम का गुद्दा - 1/2 कप 
ब्राउन शुगर - 3 टेबलस्पून 
इलायची पाउडर - 1/2 टेबलस्पून
जीरा पाउडर - 1/2 टेबलस्पून
काला नमक - 1/4 टेबलस्पूल 
केसर का पानी - 2 कप
नमक - 2 टेबलस्पून

ड्रिंक के लिए सामग्री 

आम पन्ना का मिश्रण -6-8 टेबलस्पून 
नींबू की स्लाइसेस - 2-3 
पुदीना के पत्ते - 5-6 
कच्चे आम की स्लाइस - 4-5 (लंबी कटी हुई)
पानी - 2 कप 

बनाने की विधि

1. सबसे पहले कच्चा आम लें, इसके बाद इसे अच्छे से धो लें। 
2. धोने के बाद आम को प्रेशर कुकर में डालें और उबालने के लिए रख दें। 
3. जैसे प्रेशर कुकर में सीटियां आने लगे तो गैस बंद कर दें। 
4. प्रेशर निकालने के बाद कुकर का ढक्कन खोलें और आम को पानी से निकाल लें। 
5. फिर आम जैसे ठंडे हो जाएं तो उनका छिलका उतार लें। 
6. एक बर्तन में आम का छिलका उतारकर बर्तन में आम का गूदा निकालकर गुठली अलग कर लें। 
7. गूदे को एक कढ़ाई में डालें और इसमें ब्राउन शुगर मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। 
8. इसके बाद मिश्रण में दालचीनी पाउडर, जीरा पाउडर, काला नमक और नमक मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। 
9. फिर इसमें केसर का पानी मिलाएं और मिक्स कर लें। 
10. अब एक गिलास में आइस क्यूब्स डालें। इसमें आम पन्ने से तैयार मिश्रण 6-8 टेबलस्पून डालें। 
11. आम पन्ने का गूदा डालने के बाद इसमें नींबू , कच्चे आम की स्लाइस और पुदीना की पत्तियां मिलाएं। 
12. फिर ड्रिंक में पानी मिलाते हुए मिक्स कर लें। 
13. आपका टेस्टी आम पन्ना ड्रिंक तैयार है। गिलास को अच्छे से डेकोरेट करके ठंडा-ठंडा सर्व करें। 
 

Content Writer

palak