कपूर खानदान में बजेगी दो-दो शहनाई, भाई रणबीर से पहले घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं आदर जैन

punjabkesari.in Thursday, Nov 18, 2021 - 02:55 PM (IST)

कपूर खानदान में एक नहीं दो- दो शहनाई बजने वाली है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक एक्टर आदर जैन जल्द  सात फेरे लेने जा रहे हैं। खबरों की मानें ताे आदर अपने कजिन रणबीर कपूर से पहले ही घोड़ी चढ़ जाएंगे। वह लंबे समय से हॉट एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं और उन्होंने अपने रिलेशनशिप को कभी छिपाया नहीं है।


जहां एक तरह आलिया- रणबीर ने  कमिटमेंट की वजह से अपनी शादी की डेट आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है तो वहीं दूसरी तरफ आदर ने दूल्हा बनने का फैसला ले लिया है। खबरे हैं कि तारा -आदर अगले साल की शुरुआत में ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।


शादी के लिए उनकी पहली पसंद राजस्थान ही है। फैंस को शादी की आधिकारिक पुष्टि होने का इंतजार है। हालांकि आदर ने एक बार अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात करते हुए कहा था कि-  किसी भी रिश्ते को सार्वजनिक किया जाए या नहीं, यह एक इंसान की व्यक्तिगत पसंद है। आदर ने कहा था कि, ‘हर व्यक्ति अलग होता है, इसलिए आप वो काम नहीं कर सकते हैं, जो दूसरे कर सकते हैं। 


बता दें कि आदर जैन बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर व करीना कपूर की छोटी बुआ रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं और इस नाते वो रणबीर और करीना के फुफेरे भाई हैं। साल 2017 में फिल्म 'क़ैदी बैंड' में बतौर लीड एक्टर उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।इससे पहले वो रणबीर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुके हैं। 

Content Writer

vasudha