मां से अचानक हुई एक गलती ने ले ली 3 महीने के बच्चे की जान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 12:16 PM (IST)

जिदंगी में बहुत सारी गलतियां होती है लेकिन कई बार ऐसी गलती हो जाती है जिसका दुख व पछतावा उम्र भर रहता है। इतना ही नही कई बार इस एक गलती का कीमती भी बहुत ही भारी चुकानी पड़ती हैं । हाल ही में उत्तरप्रदेश में अचानक मां से हुई एक गलती के कारण उसने उससे उसके बच्चे को ही छीन लिया। जिससे उस महिला को उम्र भर का दुख मिल गया।

मां के ही नीचे आया बच्चा

उत्तरप्रदेश के आगरा के एक गांव मालौनी में रहने वाली सरिता की एक गलती के कारण उसके 3 महीने के बच्चे की मौत हो गई। दरसल रात के समय में सरिता अपने 3 महीने के बच्चे को अपने बगल में लेटा कर दूध पिला रही थी। तभी अचानक उसकी आंख लग गए। उसे इस बात का अंदाजा भी नही था कि उसका बच्चा बिल्कुल उसके बगल में ही लेटा हुआ हैं।
सोते समय जब सरिता नेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे जब करवट ली तो अचानक ही उसका बच्चा उसके नीचे दब गया। वह इतनी गहरी नींद में सोई हुई थी कि उसे पता ही नही लगा कि उसका बच्चा उसके नीचे दब गया हैं। नीचे दबे होने के कारण धीरे- धीरे बच्चे की सांसे रुक गई। उसके बाद जब सरिता का आंख खुली तो उसका बच्चा बेसुध पड़ा था। उसके शरीर में किसी भी तरह की कोई हलचल नही थी। उसने अपने बच्चें को हिलाने की कोशिश भी की लेकिन वह हिला नही।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मर गया बच्चा

सरिता ने जैसे ही अपने घरवालों को इस घटना के बारे में जानकारी दी उसके पति भारत सिंह  जल्द ही बच्चे को लेकर कम्युनिटी सेंटर गया। जहां पर डॉक्टर्स ने बच्चे का चेकअप कर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। एक छोटी सी गलती के कारण भारत व सरिता को अपने बच्चे से दूर होना पड़ा। 
 

 

Content Writer

khushboo aggarwal