कोल्ड ड्रिंक नहीं, गर्मियों में बनाकर पीएं ठंडी-ठंडी Mango Lassi

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 10:19 AM (IST)

आम खाना तो हर किसी को पसंद होता है। गर्मियों में लोग आम खाने के साथ-साथ मैंगो शेक पीना भी बहुत पसंद करते हैं लेकिन आप गर्मियों में घर पर आसानी से मैंगो लस्सी बनाकर भी पी सकते हैं। आप चाहें तो इसे मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं। पीने में टेस्टी होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी हैल्दी होती है। तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से मैंगो लस्सी बनाने की रेस्पी।
 

सामाग्री:

आम- 1 कप (कटे हुए)
चीनी- 1/2 कप
दही- 1/2 कप
इलायची- 2
आइस क्यूब- 8-9
पुदीने की पत्तियां- 4-5 (गार्निश के लिए)
बादाम- गार्निश के लिए
काजू- गार्निश के लिए
पिस्‍ता- गार्निश के लिए

विधि:

1. मैंगो लस्सी बनाने के लिए 1-2 पके हुए आम को छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक जार में 1/2 कप दही, आम के टुकड़े, 1/2 कप चीनी और 8-9 आइस क्यूब डालकर मिक्स करें।
 

2. अब इसमें 2 इलायची डालकर स्मूद ब्लैंड कर लें।
 

3. ब्लैंड करने के बाद इसे जार या गिलास में डालें। इसके बाद इसके ऊपर पुदीने की पत्तियां, बादाम, पिस्‍ता या काजू डालकर गार्निश करें।
 

4. आपकी ठंडी-ठंडी मैंगो लस्सी तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।

Content Writer

Anjali Rajput