9 साल के कार्यकाल में Narendra Modi विदेशों में भी कमा चुके हैं नाम! डालिए पीएम को मिले अवॉर्ड्स पर नजर

punjabkesari.in Friday, May 26, 2023 - 12:01 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज देश का नेतृत्व करते हुए पूरे 9 साल हो चुके हैं। इन नौ सालों को जहां पर उन्होंने देश की जनता की भलाई के लिए बहुत सारे काम किए, वहीं उन्हें अपने बेहतरीन कामों के लिए कई सारे ऑवर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है। कभी हाल ही में उन्हें मोदी जी को पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया है। फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' दिया तो पापुआ न्यू गिनी ने उन्हें 'कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू' से सम्मानित किया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब प्रधानमंत्री को किसी दूसरे देशों ने ऐसे सम्मान से नवाजा हो। उनको अपने 9 साले के कार्यकाल में उन्हें अपने देश के साथ-साथ बाहर के देशों ने कई बार सम्मानित किया गया है। आइए डालते हैं पीएम को मिले ऑवर्डस पर एक नजर...

2006 में, इंडिया टुडे ने एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण किया, जिसने उन्हें भारत में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री घोषित किया।

2009 में, FDI पत्रिका ने उन्हें FDI पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड के एशियाई विजेता के रूप में सम्मानित किया।

2012 में, टाइम पत्रिका ने नरेंद्र मोदी जी को अपने एशियाई संस्करण के कवर पेज पर चित्रित किया। वह टाइम के कवर पर दिखाए जाने वाले भारत के बहुत कम राजनेताओं में से एक हैं।

2014 में, उन्हें CNN-IBN समाचार नेटवर्क द्वारा इंडियन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।

2014 में, नरेंद्र मोदी जी को दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की 'टाइम 100' सूची में दिखाया गया था।

"फोर्ब्स" ने 2014 में नरेंद्र मोदी जी को दुनिया में '15वां सबसे शक्तिशाली व्यक्ति 'का दर्जा दिया।

 नरेंद्र मोदी जी को 2014 और 2016 में पर्सन ऑफ द ईयर के लिए टाइम पत्रिका पाठक पोल के विजेता भी घोषित किया गया था।

2014, 2015 और 2017 में, नरेंद्र मोदी जी को टाइम पत्रिका द्वारा 'दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में सूचीबद्ध' किया गया।

 टाइम पत्रिका ने 2015 में '30 सबसे प्रभावशाली लोगों को इंटरनेट' सूची में जारी किया और उन्हें ट्विटर और फेसबुक पर दूसरे सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले राजनेता के रूप में नामित किया गया।

2015 में, ब्लूमबर्ग मार्केट्स मैगज़ीन द्वारा नरेंद्र मोदी जी को दुनिया में 13वें-सबसे प्रभावशाली व्यक्ति का स्थान दिया गया था।

2015 में, नरेंद्र मोदी जी फॉर्च्यून पत्रिका के "विश्व के महानतम नेताओं" की पहली वार्षिक सूची में पांचवें स्थान पर थे।

2015, 2016 और 2018 में फोर्ब्स पत्रिका ने विश्व में 9वें सबसे शक्तिशाली व्यक्ति नरेंद्र मोदी जी को स्थान दिया।

 2016 में लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में नरेंद्र मोदी जी की एक मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अप्रैल 2016 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज द्वारा सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान किंग अब्दुलअजीज सैश' से सम्मानित किया गया था।

टाइम पत्रिका ने 2015 में '30 सबसे प्रभावशाली लोगों को इंटरनेट' सूची में जारी किया और उन्हें ट्विटर और फेसबुक पर दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता के रूप में नामित किया गया।

2015 में, ब्लूमबर्ग मार्केट्स मैगज़ीन द्वारा नरेंद्र मोदी जी को दुनिया में 13वें-सबसे प्रभावशाली व्यक्ति का स्थान दिया गया था।

2015 में, नरेंद्र मोदी जी फॉर्च्यून पत्रिका के "विश्व के महानतम नेताओं" की पहली वार्षिक सूची में पांचवें स्थान पर थे।

2015, 2016 और 2018 में फोर्ब्स पत्रिका ने विश्व में 9वें सबसे शक्तिशाली व्यक्ति नरेंद्र मोदी जी को स्थान दिया।

2016 में लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में नरेंद्र मोदी जी की एक मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अप्रैल 2016 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज द्वारा सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान किंग अब्दुलअजीज सैश' से सम्मानित किया गया था।

2019 में यूएई ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान Zayed Medal से पीएम मोदी का सम्मान किया।

 2019 में ही रूस ने St. Andrew अवॉर्ड से सम्मानित किया। बता दें कि ये रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

मालदीव ने भी 2019 में ही पीएम मोदी को Nishan Izzuddin अवॉर्ड से नवाजा। मालदीव की ओर से विदेशी नागरिक को दिया जाने वाला ये सर्वोच्च सम्मान है। 

 2019 में बहरीन की यात्रा पर गए पीएम मोदी को King Hamad Order of the Renaissance से सम्मानित किया गया था।

2020 में अमेरिका ने अपने सर्वोच्च सैन्य सम्मान Legion of Merit से पीएम मोदी को नवाजा था।

इन 5 संगठनों से भी मिल चुका है सम्मानः-

 1. 2018 में दक्षिण कोरिया के सियोल पीस प्राइस कल्चर फाउंडेशन की ओर से Seoul Peace Prize से नवाजा गया।
 2. पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम करने के लिए 2018 में संयुक्त राष्ट्र ने Champions of The Earth अवॉर्ड से नवाजा।
3. 2019 में पीएम मोदी को Philip Kotler Presidential Award से नवाजा गया। ये अवॉर्ड हर साल किसी देश के नेता को मिलता है। पीएम मोदी पहले नेता हैं जिन्हें ये पुरस्कार मिला है।
 4. स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से 2019 में Global Goalkeeper’ Award से नवाजा गया।
 5. वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए पीएम मोदी को इसी साल कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स (CERA) ने Global Energy and Environment Leadership Award से सम्मानित किया।

Content Editor

Charanjeet Kaur