पत्नी की प्रैग्नेंसी के समय पति को सताने लगते हैं ये डर

punjabkesari.in Sunday, Jun 03, 2018 - 01:14 PM (IST)

मां बनने का सुख और बाप बनने की खुशी हर किसी के लिए बहुत बड़ा अहसास होता है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि प्रैग्नेंसी के समय महिलाओं के दिमाग में अलग-अलग विचार आते है और उनके कारण वह डर जाती हैं। मगर बहुत कम लोगों को पता होगा कि मर्द भी पिता बनने के ख्याल से डर जाते हैं। उनके मन में भी अलग-अलग ख्याल आते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि पिता बनने वाले पुरूष में के मन में कौन से डर सताने लगते हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में


1. डिलीवरी प्रोसैस से मर्दो को लगता है डर
महिलाओं से ज्यादा पुरूष डिलवरी के प्रोसेस से डरते हैं। जब महिलाओं को लेवर पेन होना शुरू होता है तो मर्दो की हालत खस्ता हो जाते हैं। जब डॉक्टर उनको ऑपर्शेन थिएटर में रहने को बोलते हैं तो उनके दिमाग में बच्चों और अपनी पत्नी को लेकर चिंता होने लगती है। उस समय मर्द बहुत ज्यादा तनाव में होते हैं। 


2. मस्ती पर लग जाएगा बैन
बच्चे के इस दुनिया में आने से पहले मर्द अपनी मर्जी से मौज मस्ती कर सकता है। उनको किसी की फिक्र नहीं होती। उन्हें ये चिंता सताने लगती है कि जब बच्चा आ जाएगा तो उनको समय पर घर आना होगा। अपने लाइफस्टाइल में बहुत से बदलाव करने होंगे। 

 

3. जिम्मेदारियों का डर
जब एक मर्द पहली बार पिता बनता है तो वह यब सोच-सोच कर परेशान रहने लगता है कि बच्चे के आने से उसकी जिम्मेदारियां बढ़ जाएगी। क्या वह बच्चे का अच्छे से ख्याल रख पाएंगे। अगर आपके मन भी एेसी बाते आती हैं तो इन परेशानियों को खत्म करने के लिए चाइल्ड केयरिंग क्लास भी ले सकते हैं। इससे आपके अंदर पैदा होने वाले ऐसे नकारात्मक विचार खत्म हो जाएंगे।

 

4. पत्नी साथ समय नहीं बिता पाएंगे
पुरूषों को इस बात का डर सताने लगता है कि अब वह अपनी पत्नी के साथ पहले से ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। मगर एेसा नहीं बच्चे के बाद भी आप पत्नी के साथ पहले जैसा समय बिता सकते हैं। 


 

Punjab Kesari