टीचर ने पहले डांटा फिर मारा थप्पड़...  रोते-रोते LKG के छात्र काे आया हार्ट अटैक, डर में सभी Parents

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 02:50 PM (IST)

नारी डेस्क: हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आने के बाद जिसे जानने के बाद मां- आप अपने बच्चे को स्कूल भेजने से भी डरेंगे। विशाखापत्तनम में एक 5 साल का बच्चा क्लासरूम में टीचर की मार लगने के बाद गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उस बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने होमवर्क पूरा नहीं किया था, जिसकी वजह से उसे टीचर ने बेरहमी से मारा। 


मृतक की पहचान तमन्ना प्रणय तेज के तौर पर हुई है, जो एक मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल में, LKG का छात्र था। लड़के के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक टीचर को गिरफ़्तार नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब टीचर एक-एक करके छात्रों का होमवर्क चेक कर रही थीं। चश्मदीदों और CCTV फुटेज के अनुसार, प्रणय तेज ने टीचर को खाली स्लेट दिखाई, जिसके बाद कथित तौर पर टीचर ने उसे अपनी ओर खींचा, उसकी शर्ट के बटन खोले और उसे थप्पड़ मारा।


बताया जा रहा है कि लड़का कुछ देर तक स्थिर खड़ा रहा और फिर टीचर के ऊपर गिर पड़ा। उसे बेहोश समझकर स्कूल का स्टाफ़ उसे अस्पताल लेकर गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  स्कूल प्रशासन ने कथित तौर पर घटना के बारे में लड़के के माता-पिता को दोपहर करीब 1 बजे ही जानकारी दी। पीड़ित की मां साईं लक्ष्मी ने रिपोर्टर को बताया, "मेरा बेटा स्कूल जाने से हिचकिचा रहा था क्योंकि उसने अपना होमवर्क पूरा नहीं किया था। हालांकि मैंने उस पर कोई दबाव नहीं डाला, लेकिन उसने हिम्मत जुटाई और खुद ही स्कूल चला गया क्योंकि स्कूल सड़क के उस पार ही है।"


फुटेज के मुताबिक बच्चा डरा हुआ नजर आता है। इसके बाद शिक्षक उसके यूनिफॉर्म को ठीक करते दिखाई देती है। जब बच्चा रोने लगा तो शिक्षक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ लगने के तुरंत बाद बच्चा शिक्षक के ऊपर गिर गया।  CCTV फुटेज देखने के बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे के साथ की गई मारपीट से उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। हालांकि, शुरुआती जानकारी में बच्चे की मौत को संदिग्ध हार्ट अटैक से जोड़ा जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static