प्याज से आंखों का नहीं इन 8 बीमारियों का भी होगा इलाज

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2019 - 11:36 AM (IST)

खाने में तड़का लगाना हो या सलाद बनाना हो प्याज के बिना कुछ भी स्वाद नही लगता हैं। प्याज काटते समय चाहे आंखों में पानी आने के कारण आप इसे काटने या प्रयोग करने से मना करता होगें लेकिन प्याज काटने से आंखों में से जितना पानी निकलता है उतने ही इसके फायदे होते है। प्याज न केवल गर्मी में लू लगने से ही नही बचाता है इससे हमारे शरीर को कई तरह के फायदे भी मिलते है। चलिए बताते है आपको कि दिन में एक बार प्याज खाने से आपको क्या फायदे हो सकते हैंं।


आंखों के लिए 

प्याज काटते समय आंखों से जितना पानी निकलता है आपकी आंखों की रोशनी उतनी अच्छी रहती हैं। इतना ही नही प्याज खाने से शरीर में ग्लूटाथिओन का निर्माण होता है जो कि काला व सफेद मोतियाबिंद आदि समस्याओं से बचाता है।

डायबिटीज

प्याज में पाए जाने वाले क्रोमियम डायबिटीज को कंट्रोल रखने में काफी फायदेमंद होते है। इसमें सल्फर, क्वेरसेटिन, एंटीडायबिटीक गुण पाए जाते है। जो की रक्त में चीनी की मात्रा को कंट्रोल रखते है।

कैंसर

प्याज में क्वेरसेटिन व एंथोसायनिन के गुण पाए जाते है जो कि स्तन व पेट में होने वाले कैंसर की कोशिकाओं को मारने में मदद करते हैं। क्वेरसेटिन शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है जो कि शरीर को कणों से खत्म करने में मदद करते हैं। प्याज मुंह के कैंसर से भी बचाने में मदद करते है। 

पाचन तंत्र 

प्याज में फाइबर की काफी मात्रा पाई जाती है जिस कारण कब्ज व गैस की समस्या दूर रहती हैं। पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है। इसके साथ ही यह पेट में दर्द व कीड़े को खत्म करने में भी मदद करते है।

मजबूत हड्डियां

रोज दिन में एक बार प्याज खाने से हड्डियां कमजोर होना का खतरा कम हो जाता है। रिसर्च में पाया गया है कि जो महिलाएं प्रतिदिन प्याज खाती है उनकी हड्डियां दूसरी महिलाओं की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक मजबूत होती हैं। इसके साथ ही यह ल्यूकोट्रिएन, प्रोस्टाग्लैंडिंस व हिस्टामाइन के प्रभाव को भी कम करता हैं। यह जोड़ों के दर्द को भी कम करने में मदद करता हैं।

सूजन व एलर्जी

इसमें पाए जाने वाले एंटीहिस्टामाइन गुण शरीर में सूजन व एलर्जी को कम करने में मदद करते हैं। खाने में प्याज खाने से साइनस की समस्या भी राहत मिलती हैं। रात के समय में कच्चा प्याज खाने से इसमें मौजूद सल्फर बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है। प्याज का रस दांतों को खराब होने से बचाता है।

रोग प्रतिरोधक प्रणाली

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के मजबूत प्रतिरोधक प्रणाली की आवश्यकता है, इसके लिए शरीर में विटामिन सी का होना बहुत ही जरुरी होता है। प्याज में मौजूद फाइटोकेमिक्लस शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते है। 

मुंह 

ज्यादातर लोग मुंह में से बदबू आने के कारण प्याज नही खाते है लेकिन कच्चा प्याज खाना मुंह के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले थायोसल्फ्रेट्स व थियोसल्फोनेट्स दांतों को खराब करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इसके साथ ही यह मुंह में होने वाले कैंसर को भी रोकने में मदद करता है।

कान में दर्द 

कान को दर्द को खत्म करने के लिए प्याज को गर्म कर उसका रस निकाल कर कान में डाल लें। इससे जल्द ही कान के दर्द से राहत मिल जाएगी।


 

 

Content Writer

khushboo aggarwal