प्यार होता है अंधा! इस जोड़ी ने किया साबित, 80 साल की बुजुर्ग महिला ने की 36 साल के लड़के से Love Marriage

punjabkesari.in Saturday, Jan 16, 2021 - 06:51 PM (IST)

कहते है प्यार अंधा होता हैं लेकिन जब कई इनफिट जोड़ियों को हम अपनी आंखों से देख ले तो इस बात पर यकीन भी हो जाता है। वैसे तो दुनिया में कई ऐसी जोड़ियां है जिनमें ना सिर्फ शक्ल-सूरत बल्कि उम्र का भी बड़ा अंतर नजर आता है, मगर इस यंग मैन और ओल्ड एज लेडी की जोड़ी को देखकर आप क्या कहेंगे।

जी हां, इस बुजुर्ग महिला ने हाल ही में खुद से आधी उम्र के लड़के से शादी रचाई। इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दोनों के बड़े उम्र गैप को देखकर ट्रोल भी किया जा रहा है। कुछ लोग इसे सच्चा प्यार बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि लड़के ने वीजा पाने की चाहत में ऐसा कदम उठाया है। खैर, वजह जो भी हो मगर प्यार के आगे इंसान को कुछ नहीं नजर आता। ऐसा ही हाल इस कपल का भी है। 

बता दें कि आइरिस जोन्स ब्रिटेन की रहने वाली है जिन्होंने खुद से करीब 45 साल छोटे लड़के यानी मोहम्मद अहमद से शादी की। इस कपल की मुलाकात फसेबुक पर चैटिंग से शुरू हुई जिसके बाद 81 वर्षीय आइरिस को मोहम्मद अहमद नाम के इस लड़के से प्यार हो गया है। 

मिस्त्र में रचाई शादी

आइरिस और अहमद, दोनों ने मिस्त्र में शादी रचाई और इनकी शादी कागजी थी न की पारम्परिक और इन्होंने अपनी शादी का जश्न भी सेलिब्रेट किया था। दोनों ही सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते है। 

आइरिस और मोहम्मद अहमद शादी के बंधन में तो बंध गए लेकिन अभी भी एक-दूसरे से अलग रहते है। इसकी वजह है कि मोहम्मद अहमद को अभी तक वीजा नहीं मिला और इसी वजह से वो बीवी से अलग है। आपको बता दें कि मोहम्मद अहमद फिलहाल मिस्र में रहते हैं। जब तक इनका वीजा नहीं मिल जाता मोहम्मद अहमद को अपनी पत्नी से दूर ही रहना पड़ेगा। आइरिस अपने पति अहमद को मिलने करीब 3 बार मिस्र भी जा चुकी है लेकिन हर बार अकेले ही वापस आना पड़ा। आइरिस इसलिए वापिस आ जाती है क्योंकि उन्हें वो जगह सूट नहीं करती। ज्यादा गर्मी की वजह से उन्हें परेशानी होती है। 

बता दें कि आइरिस के 2 बेटे हैं जिनकी उम्र 50 पार है। पहले मां के इस रिश्ते से बच्चे काफी नाराज थे लेकिन अबसब ठीक हो चुका है। उनके बच्चों को उनका प्यार समझ आ चुका है और रिश्ते को लेकर उनकी ईमानदारी भी। बहुत से लोगों ने तो इनका खूब मजाक भी बनाया लेकिन इनको इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा और आज भी इनका प्यार बरक़रार है।

Content Writer

Sunita Rajput