कंप्यूटर की तरह तेज दिमाग वाले इस 8 साल के बच्चे ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 06:29 PM (IST)

 8 वर्षीय एक भारतीय बच्चे ने दुबई में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। 14 दिसंबर 2012 को ओडिशा में जन्मे अरमान नायक ने बिना रुके 195 देशों और उनकी राजधानियों का नाम बताकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। कंप्यूटर की तरह तेज दिमाग वाले अरमान ने यह कारनामा भारतीय 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान कर दिखाया।

 5 मिनट 7 सेकेंड में अरमान ने बताए 195 देशों और उनकी राजधानियों के नाम
अरमान नायक ने सबसे तेजी से 195 देशों और उनकी राजधानियों का नाम बताकर सबको चकित कर दिया। उन्होंने महज 5 मिनट 7 सेकेंड में संयुक्त राष्ट्र की ओर से मान्यता प्राप्त 195 देशों का नाम लिया। OMG बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उनके टैलेंट की तारीफ करते हुए इसे दर्ज किया है।

बता दें कि 15 अगस्त को शाम 4 बजे ऑनलाइन हुए इस कार्यक्रम को फेसबुक, यूट्यूब और लिंकडिन पर लाइव प्रसारित किया गया था। अरमान इस कैटिगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला पहला बच्चा हैं। अरमान के वर्ल्ड रिकॉर्ड के सफर की शुरुआत 12 महीने पहले हुई थी। नायक के पिता सौम्या रंजन नायक एमीरात ग्लोबल एल्युमीनियम में सीनियर सुपरिंटेंडेंट सेफ्टी हैं और मां माहेश्वेता मोहपात्रा सिविल इंजीनियर हैं। अरमान 2017 में दुबई आए थे जब वह 4 साल से यही रह रहे हैं।

सिविल एविएशन में अपना करियर बनाना चाहते हैं अरमान
अरमान सिविल एविएशन में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसके अलावा वह बैडमिंटन और आइस स्केटिंग में दिलचस्पी रखते है।  वह महान भारतीय वैज्ञानिकों डॉ. सतीश धवन और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अपनी प्रेरणा मानते है। वह दुबई के जेम्स न्यू मिलेनियम स्कूल में ग्रेड 3 के स्टूडेंट हैं। 

Content Writer

Anu Malhotra