स्किन केयर के 8 जरूरी टिप्स, जिन पर टिकी है आपकी खूबसूरती -Nari

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 02:35 PM (IST)

खूबसूरत और बेदाग चेहरे के लिए लड़कियां पार्लर जाकर कई तरह की ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती हैं। मगर फिर भी उनकी स्किन बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेज की तरह ग्लोइंग नहीं दिखती क्योंकि ये स्टार्स मेकअप के अलावा स्वस्थ और हेल्दी रूटीन फॉलो करती हैं,जिससे उनके चेहरे पर निखार आता है। अगर आप भी उनकी तरह सुंदर त्वचा पाना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। 

1. ब्यूटी स्लीप है जरूरी


नींद की कमी के कारण उम्र बढ़ने की प्रक्रिया बहुत तेज हो जाती है। एेसे में हेल्दी और यंग दिखने के लिए 6 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। जब हम सोते हैं तो हमारी त्वचा मृत कोशिकाओं को नए सेल्स में बदल देती हैं, जिससे स्किन में निखार आने लगता है। इसके साथ ही सही मात्रा में नींद लेने से झुर्रियां, दाग-धब्बों और स्किन कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। 
2. सोने का सही तरीका
पेट के बल और तकिए में मुंह दबाकर सोने से झुर्रियां, पिपंल्स की समस्या हो सकती हैं। खूबसूरत त्वचा के लिए हमेशा पीठ के बल सोएं। इसके साथ तकिए के कवर को 3-4 दिन बाद जरूर बदलें। 
3. सूरज की किरणों से बचाएं स्किन


सूरज से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों से स्किन को बचाना बहुत जरूरी है। घर से निकलने के आधा घंटे पहले सनस्क्रीन क्रीम जरूर लगाएं। मगर ध्यान रहे जो भी सनस्क्रीन क्रीम आप लगा रहें हैं उसमें एसपीएफ की मात्रा 15 होना चाहिए। 
4. हेल्दी खाएं ग्लोइंग स्किन पाएं


आप ने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा जो भी आप खाएंगे उसका असर चेहरे पर साफ देखने में मिलेगा। ग्लोइंग स्किन के लिए अपनी डाइट में ग्रीन वेजिटेबल, विटामिन सी युक्त फल, दूध, दहीं को जरूर शामिल करें। इसके साथ ही धूम्रपान, अल्कोहल से दूर रहें। 
5. हाइड्रेटेड रहें 
पानी सौंदर्य और स्वास्थ्य दोनों के लिए आवश्यक होता है। पानी पीने से चेहरे की झुर्रियों से भी निजात मिलती है। पुरूषों को  दिन में 12 से 15 गिलास पानी पीना जरूरी है जबकि महिलाओं को एक दिन में 6-8 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके साथ जो लोग एक्सरसाइज कर रहे हैं उनको 8-12 गिलास और जो महिलाएं बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग करवाती हो उनको 7-10 गिलास पानी पीना जरूरी है। सही मात्रा में पानी पीने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।  
6. सही ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का चुनाव करें 
ब्यूटी प्रॉडक्ट्स लेते समय उसमें डले इंग्रीडिएंट को एक बार जरूर देख लें। इसके साथ ही कभी भी एक्सपायरी डेट वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें। सही ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का यूज करने से आपके चेहरे पर निखार आएगा। 
7. रात को सोने से पहले मेकअप उतारें


रात को भूलकर भी मेकअप लगाकर ना सोएं क्योंकि इससे चेहरे के रोम छिद्र खुल जाते हैं। इससे सारा मेकअप स्किन के अंदर चला जाता है जिससे मुंहासे और दाग-धब्बे होने लगते हैं।   
8. रोजाना करें व्यायाम
योग, व्यायाम और कसरत केवल फिगर को मेंटेन रखने ही नहीं बल्कि सौंदर्य निखारने में भी सहायक होता है। रोजाना कसरत करने से चेहरे का आकार और रंग में बदलाव आता है। इसके साथ ही मुंहासे, झुर्रियों और डल स्किल से भी छुटकारा मिलता है।

Content Writer

Nisha thakur