Summer Decor: दीवारों पर करवाएंगे ये 8 कलर तो घर दिखेगा बड़ा

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 03:54 PM (IST)

समर सीजन की फैशन आइटम्स में जहां पैस्टल कलर की डिमांड बढ़ जाती हैं, वहीं घर को कूल लुक देने के लिए दीवार, फर्नीचर व पर्दों का कलर भी न्यूट्रल कलर व्हाइट और ऑफ व्हाइट में बदल जाता हैं। वहीं गर्मियों में कमरों को बड़ा दिखाने के इस तरह के वॉल कलर्स ही परफेक्ट हैं लेकिन अधिकतर लोग व्हाइट से कुछ डिफरैंट पेंट कलर चूज करने चाहते हैं।

 

अगर आप भी गर्मियों में दीवारों को रंगवाने की सोच रहे हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। दीवारों को व्हाइट या ऑफ व्हाइट के बजाएं डिफरैंट पेंट कलर्स के साथ कूल लुक दें। चलिए आज हम आपको कुछ समर पेंट कलर बताते हैं जिन्हें आप भी अपने घर की दीवारों पर करवा कर अपने कमरों को बड़ा व तरोताजा दिखा सकते हैं। 

 

Parsley Tint

यह कलर पेल ग्रीन व व्हाइट का मिक्सचर हैं जिसे पाउडर ग्रीन भी कहा जा सकता हैं। यह कलर समर सीजन में दीवारों को कूल लुक देने के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। इससे न सिर्फ घर को फ्रेशनेस बल्कि स्पेस भी मिलेगी। 

Pale Yellow

पेल यैलो शेड्स में थोड़ा लाइट होता हैं जो गर्मियों में दीवारों पर करवाया जा सकता हैं। वहीं अगर दीवारों पर पेल पिंक के साथ फर्नीचर व्हाइट व क्रीम कलर और फ्लोरिंग व्हाइट कलर की हो तो कमरा खुला-खुला व बड़ा नजर आता हैं।

Pale Sky Blue

अगर घर का फर्नीचर ब्राइट ऑरेंज या रेगल पर्पल कलर का हैं तो दीवारों पर पेल स्काई ब्लू करवाएं क्योंकि ब्राइट के साथ लाइट का कॉम्बिनेशन बिल्कुल परफेक्ट हैं। आप बेडरूम, बाथरूम या लीविंग रूम के लिए यह पेंट कलर चूज करें जो आपको फ्रेश व ब्राइवेट फील करवाएगा। 

Lime Green

अपने किचन या डाइनिंग रूम में लाइम ग्रीन कलर करवा सकते हैं जो हल्का मिंटी शेड्स में होता हैं और कूल लुक देता हैं। इसलिए समर सीजन घर को फ्रेश व बड़ा दिखाने के लिए इस कलर को चूज करें। 

Gray Green

बेडरूम दीवारों को पेंट करवाने के लिए यह कलर भी बेस्ट हैं क्योंकि यह क्लासी पेंट आप रूम के टेम्परेचर को कूल रखेगा और आपको हमेशा फ्रेशनेस का एहसास दिलाता रहेगा। 

Faded Peach

अगर आप पिंक लवर हैं तो अपने बेडरूम व लीविंग रूम में Faded Peach पेंट करवा सकते हैं जो घर को ब्राइट व बोल्ड दोनों को लुक देगा। 

Nancy’s Blushes

बेबी पिंक शेड वाला यह पेंट कलर भी गर्मियों के लिए बेस्ट हैं। इससे न सिर्फ आपको फ्रेशनेस का एहसूस होगा बल्कि घर या कमरा भी बड़ा नजर आएगा। 

 

Palladian Blue

अगर आप कुछ डिफरैंट व क्लासी चूज करना चाहते हैं तो Palladian Blue पेंट कलर अपने रूम में करवा सकते हैं जो काफी कूल लुक देता हैं। 
 

Content Writer

Sunita Rajput