ये 8 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट मोह लेंगे हर किसी का मन

punjabkesari.in Sunday, Mar 25, 2018 - 06:06 PM (IST)

जब हम किसी जगह घूमने जाते है, वहां के मशहूर जगहें देखने के बाद किसी अच्छे से होटल या रेस्टोरेंट में बैठकर खाना जरूर खाते है। अगर वहीं पानी में तैरते हुए खाने का मौका मिल जाए, तो बात बन जाती है। वैसे तो दुनियां में आपको अनेक रेस्टोंरेंट मिलेंगे, जहां की खूबसूरती और सुविधाएं हर किसी को मोह लेती है लेकिन फ़्लोटिंग रेस्टोरेंट का नजारा ही अलग है। आज हम आपको कुछ Floating Restaurant के बारे में बताएंगे, जहां का खाना और नजारा आपको दोनों ही खूब पसंद आएगा। 

 


1. Veli Lake Floating Restaurant, Kerala 
केरल का यह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट दुनियाभर में मशहूर है। यह तिरुअंनतपुरम से 8 कि.मी की दूरी पर पानी में तैरने वाला रेस्टोरेंट झील पर बसे गांव के बीचोंबीच स्थित है। वहीं यहां का खाना भी लाजवाब होता है। 


2. Jumbo Kingdom Restaurant, Hong Kong
यह दुनिया के सबसे बड़े फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में शामिल है, जो हांगकांग में स्थित है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस रेस्टोरेंट में लगभग 2300 से अधिक लोग बैठकर खाना खा सकता है। वहीं इस रेस्टोंरेंट में बैठकर खाना खाने का अपना अलग ही नजारा है। 


3. Sea Palace, Amsterdam, Netherlands
यह यूरोप का सबसे पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट है। सी पैलेस रेस्टोरेंट चाइनीज आर्किटेक्चर का खूबसूरत नमूना पेश करता है, इसकी बनावट हर किसी को मोह लेती है। 


4. BBQ Donut Restaurant, Germany
जर्मनी के बीबीक्यू डोनट रेस्टोरेन्ट का नाम दो फूड आइटम से बना है। यह पानी में तैरने वाला टेबल रेस्टोरेंट फूड सर्विंस के लिए भी मशहूर है। 


5. Cat Ba Bay Restaurant, Vietnam
वियतनाम का यह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट अपने बेहतरीन और लाजवाब खाने के लिए मशहूर है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस रेस्टोरेंट को घर की शेप दी गई है, जो हर किसी को आकर्षित करता है।


6. Rustar Dhow Floating Restaurant, Dubai 
वैसे तो दुबई में एक से बढ़कर एक रेस्टोरेंट है लेकिन यह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में दुबई के मशहूर रेस्टोरेंट में शामिल है। यह रेस्टोरेंट एक जगह स्थिर रहने के बाद भी चारों दिशाओं में घूमता रहता है, तभी इस रेस्टोंरेंट में लोगों की भीड़ लगी रहती है। 


7. Sea Restaurant, Vancouver 
Vancouver का यह सी रेस्टोरेंट प्लास्टिक से बना होने की वजह से मशहूर है। इस रेस्टोरेंट को बनाने के लिए लगभग 1700 प्लास्टिक की बोतलों और देवदार की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। 


8. The Mack Barz Restaurant, Columbia
ब्रिटिश कोलंबिया का द मैकबार्ज रेस्टोरेंट बिल्कुल टूरिस्ट प्लेस की तरह बना हुआ है।बेहतरीन स्वाद वाले व्यंजनों की वजह से लोग इस जगह को जानने लगें।

  
 

Punjab Kesari