नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो करें बटरफ्लाई जैसे ये 5 आसान - Nari

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 12:53 PM (IST)

नॉर्मल डिलीवरी के लिए महिलाओं को अपने खानपान के साथ-साथ नियमित रूप से योग भी जरूर करना चाहिए। इसको करने से ना सिर्फ मां बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु को भी बहुत फायदा होता है। अगर आप भी मां बनने वाली हैं तो इन एक्सरसाइज को करके आप सिजेरिन डिलीवरी से बच सकती हैं।

 

तो आइए जानते हैं वह कौन सी एक्सरसाइज हैं जो नॉर्मल डिलीवरी में मददगार है। 

 

1. तितली आसन(Butter fly) 


तितली यानी बटर फ्लाई आसन करने के लिए सबसे पहले चटाई पर बैठें और पैर फैला लें। इसे बाद घुटनों को मोडिए और तलवों को आपस में मिलाएं। अब दोनों एडियों को शरीर के नजदीक लाएं तथा दोनों हाथो से पकड़ें | सामान्य सांस लेते हुए दोनों पैरों के घुटनों को एक साथ ऊपर ले जाएं और फिर नीचे ले आएं। जिस तरह तितली अपने पंखो को फैलाती है, उसी तरह आपको अपने पैरो को हिलाना है। 

 

2. वक्रासन(Vakrasana)

 
मैट पर दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठे और दोनों हाथों को बगल में रखें। मगर ध्यान रहे इस स्थिति में आते समय कमर सीधी और निगाहे सामने होंनी चाहिए। अब अपने दांए पैर के घुटने की तरफ से मोड़कर ठीक बाएं पैर के घुटने की सीध में रखें। अब दाएं हाथ को पीछे की ओर ले जाएं, जो मेरुदंड के समांतर होना चाहिए। 

 

 

3. कीजैल व्यायाम (Kegal Exercises)


इस व्यायाम को करने के लिए चटाई पर लेट जाएं। फिर पेडूं सतह को संकुचित करने का प्रायास करें जैसे की आप बाथरूम के बहाव को कम से कम 4 सेकेण्ड के लिए रोक रहे हों। 

 

 

4. स्क्वाट्स(Squatting)


स्कवाट्स करने के लिए सबसे पहले कंधों की चैड़ाई के बराबर पैर फैलाकर एक दम सीधे खड़े हो जाएं। फिर मजबूस सहारा लेकर पैर को पंजे के बाहर की ओर ले जाएं। इसके बाद को पीठ सीधा रखते हुए घुटनों को तब तक मोड़ें जब तक वह 90 डिग्री के कोण तक ना मुड़े। इस कसरत को करने से नॉर्मल डिलीवरी के चांस ज्यादा होते हैं। 

 

 

5 .श्रोणीय झुकाव( Pelvic Rocks)


जमीन पर पीठ के सहारे लेट कर घुटने को मोड़ कर कूल्हों को ऊपर उठाए, जिस से पैर कूल्हों के पास आ जाएं तथा तलवे जमीन को छुएं।

 

 

6. सैर करें (Walking) 


नॉर्मल डिलीवरी के लिए सैर सबसे बढ़िया और आसन तरीका है। सुबह-शाम सैर करने से ना केवल मां बल्कि बच्चा भी रिलैक्स फील करता है। 
 

Content Writer

Nisha thakur