ये 8 Skincare गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपकी त्वचा, Dermatologist ने दी चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 01:05 PM (IST)

नारी डेस्क: आज के समय में स्किनकेयर हर किसी की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। धूल, प्रदूषण और बदलता मौसम त्वचा पर लगातार असर डालते हैं, इसलिए सही देखभाल जरूरी है। लेकिन अक्सर लोग जानकारी की कमी या ट्रेंड्स के चलते कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो स्किन को फायदा देने के बजाय नुकसान पहुंचा देती हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार ये गलतियां आगे चलकर पिगमेंटेशन, ड्राइनेस और यहां तक कि गंभीर स्किन समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

सनस्क्रीन को नजरअंदाज करना सबसे बड़ी गलती

स्किन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सनस्क्रीन को ऑप्शनल समझना सबसे बड़ी भूल है। सूरज की यूवी किरणें त्वचा को समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं, दाग-धब्बे बढ़ा सकती हैं और लंबे समय में स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ा देती हैं। खास बात यह है कि बादल वाले दिनों में भी यूवी किरणें असर डालती हैं, इसलिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल रोजाना जरूरी माना जाता है।

PunjabKesari

घरेलू नुस्खों को सीधे चेहरे पर लगाना पड़ सकता है भारी

नींबू, टूथपेस्ट या किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजों को सीधे चेहरे पर लगाना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे त्वचा में जलन, रैशेज और पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार खासकर एक्ने या सेंसिटिव स्किन पर ऐसे घरेलू प्रयोग और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सोशल मीडिया के स्किन हैक्स पर आंख बंद करके भरोसा न करें

आजकल सोशल मीडिया पर कई स्किनकेयर हैक्स वायरल होते रहते हैं, लेकिन बिना एक्सपर्ट की सलाह के इन्हें अपनाना जोखिम भरा हो सकता है। एक्ने, हाइपरपिगमेंटेशन या एक्जिमा जैसी समस्याओं में हमेशा प्रमाणित और मेडिकल ट्रीटमेंट ही लेना चाहिए, वरना स्थिति और बिगड़ सकती है।

चेहरे तक सीमित न रखें स्किनकेयर रूटीन

अक्सर लोग सिर्फ चेहरे की देखभाल करते हैं और गर्दन, छाती और हाथों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये हिस्से भी उम्र और धूप के असर को जल्दी दिखाते हैं। इन सभी हिस्सों पर मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना उतना ही जरूरी है जितना चेहरे पर।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  पिंपल्स के बाद रह गए हैं जिद्दी दाग तो कैसे हटाएं?

ज्यादा चेहरा धोना और हार्श साबुन का इस्तेमाल नुकसानदायक

बार-बार फेस वॉश करना या तेज केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल स्किन बैरियर को कमजोर कर सकता है। इससे त्वचा में ड्राइनेस, इरिटेशन और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। स्किन एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि माइल्ड क्लींजर का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

गीली त्वचा पर एक्टिव इंग्रेडिएंट्स लगाना जोखिम भरा

रेटिनॉल या एसिड जैसे एक्टिव इंग्रेडिएंट्स को गीली स्किन पर लगाना जलन और इरिटेशन का खतरा बढ़ा सकता है। डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हमेशा सूखी त्वचा पर ही करना चाहिए ताकि स्किन को नुकसान न पहुंचे।

तौलिए से चेहरा रगड़ना छोड़ें

चेहरे को जोर से तौलिए से रगड़कर सुखाना स्किन के लिए अच्छा नहीं माना जाता। इससे माइक्रो इन्फ्लेमेशन हो सकता है और पिगमेंटेशन का खतरा भी बढ़ सकता है। बेहतर तरीका यह है कि चेहरे को हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाया जाए।नए स्किनकेयर प्रोडक्ट्स अचानक शुरू करना भी गलत कई लोग तुरंत असर पाने के लिए नए और स्ट्रॉन्ग प्रोडक्ट्स एक साथ इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, जो स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे स्किन बैरियर डैमेज हो सकता है और एलर्जी या रिएक्शन की संभावना बढ़ जाती है।

PunjabKesari

एक्सपर्ट्स की सलाह: सही जानकारी ही सबसे जरूरी

डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि स्किनकेयर में सबसे जरूरी चीज सही जानकारी और संतुलन है। हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए किसी भी ट्रेंड या घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले सोच-समझकर और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है।
  
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static