इन 8 हीरोइनों का साड़ी में हैं अपना ही स्टाइल, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 03:50 PM (IST)

साड़ी का फैशन एवरग्रीन है जिसे इंडियन महिलाएं ज्यादातर कैरी करना पसंद करती है। साड़ी एक तो हर ओकेशन के लिए बेस्ट ऑप्शन है, दूसरा सेक्सी लुक भी देती है। यहीं वजह है इन दिनों गर्ल्स में साड़ियों का ट्रेंड जोरो पर चल रहा है। आजकल ट्विटर पर भी साड़ी के नाम का एक हैशटैग #SareeTwitter चल रहा है जो काफी पॉपुलर भी हो रहा है। अगर आप भी ट्विटर के इस ट्रेंड में हिस्सा लेना चाहती हैं तो आज हम आपको बॉलीवुज दीवाज की कुछ लेटेस्ट साड़ी स्टाइल दिखाएंगे जिनसे टिप्स लेकर आप भी मॉडर्न तरीके से साड़ी पहनकर #SareeTwitter के साथ जुड़ा सकती है। 

 

कंगना रनौत-रॉयल साड़ी  

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपनी रॉयल साड़ियों के लिए जानी जाती हैं। उनके वॉर्डरोब में ढेरों डिजाइन्स व वर्क वाली साड़ी कलेक्शन मौजूद है। अगर आप भी साड़ी में रॉयल लुक चाहती हैं तो कंगना की साड़ियों से टिप्स ले सकती हैं। 

जाह्नवी कपूर- गर्लिश साड़ी 

गर्लिश लुक के लिए आप जाह्नवी कपूर की साड़ियों से आइडिया ले सकती हैं। जाह्नवी के पास फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी से लेकर बोल्ड लुक वाली गर्लिश साड़ी कलेक्शन है। 

शिल्पा शेट्टी-इंडो-वेस्टर्न साड़ी  

इंडो-वेस्टर्न की शौकीन लड़कियां शिल्पा शेट्टी की साड़ियों से आइडिया ले सकती है। शिल्पा के पास शरारा स्टाइल से लेकर प्लाजो पैंट स्टाइल साड़ी मौजूद हैं जो मॉडर्न ट्विस्ट देती हैं। 

कैटरीना कैफ- डीसेंट लुक साड़ी  

साड़ी में डीसेंट लुक चाहती हैं तो एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की साड़ियों से टिप्स ले सकती है। उनके पास प्लेन से लेकर फ्लोरल प्रिंटेड तक डीसेंट लुक वाली साड़ियों की ढेरों वैरायिटीज मौजूद है।  

सोनम कपूर-एक्सपेरिमेंट साड़ी विद ब्लाउज 

सोनम कपूर से आप डिफरैंट स्टाइल साड़ी के साथ बोल्ड लुक वाले ब्लाउज आइडिया ले सकती हैं। सोनम के वॉर्डरोब में डीपक्लीवेज से लेकर बैलून स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन्स हैं जो एक्सपेरिमेंट साड़ियों के साथ पहनना पसंद करती हैं। 

दीपिका पादुकोण-हैवी वर्क साड़ी 

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैवी वर्क वाली साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। दीपिका की तरह आप भी साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। उनके वॉर्डरोब में बनारसी प्रिंट से लेकर हैवी चिकनकारी वर्क वाली ढेरों साड़ियां है। 

माधुरी दीक्षित-पार्टीवियर साड़ी  

अगर 40 प्लास हैं तो माधुरी से साड़ी कलेक्शन टिप्स ले सकती हैं। माधुरी के पास हैवी वर्क से लेकर फ्लोरल प्रिंटेड वाली साड़ियों की ढेरों डिजाइन्स है। 

आलिया भट्ट-प्रिटी लुक साड़ी 

आलिया भट्ट की तरह साड़ी में प्रिटी लुक चाहती हैं तो उनकी साड़ी कलेक्शन से टिप्स ले सकती हैं। 

Content Writer

Sunita Rajput