75 साल के दूल्हे की सुहागरात बनी आखिरी रात, पत्नी के पास जाते ही हो गई मौत

punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 10:04 AM (IST)

नारी डेस्क: एक शख्स खुशी- खुशी घोड़ी चढ़ा, अपने घर दुल्हन भी ले आया पर जब सुहागरात का समय आया तो उसकी मौत हो गई। इसकी वजह थी उम्र क्योंकि दूल्हा कोई जवान लड़का नहीं बल्कि 75 साल का बुजुर्ग था जिसने 35 साल की महिला से शादी रचाई थी। पर उसकी किस्मत में तो शादी का सुख था नहीं तभी तो वह दुल्हन के घर आते ही इस दुनिया से चला गया।
 

यह भी पढ़ें:  फिलीपींस में भूकंप के झटकों से दहली धरती और गिरी इमारतें
 

यह घटना है उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिलेकी जहां75 वर्षीय व्यक्ति की अपनी आधी से भी कम उम्र की महिला से शादी करने के बाद अगली सुबह मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संगरूराम पिछले साल अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद से अकेला रह रहा था। अपना अकेलापन दूर करने के लिए उसने 35 वर्षीय मनभावती से विवाह कर लिया।
 

यह भी पढ़ें:  अक्टूबर में स्कूलों की छुट्टियां ही छुट्टियां
 

रिश्तेदारों ने बताया कि संगरूराम के कोई संतान नहीं थी और वह खेती-बाड़ी करके अपना गुज़ारा करता था। उसने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरी शादी की।  29 सितंबर को जोड़े ने  मंदिर में पारंपरिक रस्में निभाने से पहले अदालत में अपनी शादी का पंजीकरण कराया। शादी के अगली सबुह संगरूराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस अचानक मौत ने गांव में सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ लोग इसे स्वाभाविक बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसमें किसी गड़बड़ी की आशंका जता रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static