ये हैं चीन के अजब-गजब टूरिस्ट स्पॉट्स, जिसे देखने दुनियाभर से आते हैं लोग

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 05:56 PM (IST)

चीन दुनियाभर में बेहद मशहूर व शक्तिशाली देश है। भारत का पड़ौसी देश होने के बावजूद भी दोनों देशों में अभी तक वाद-विवाद चल रहा है। मगर हम इनके बीच के तनाव को अलग करके चीन देश की बात करें तो यहां पर बहुत सी ऐसी अजीबोगरीब जगह है, जिसे कोई भी देखकर हैरान रह जाएगा। साथ ही इनकी खूबसूरती व अलग कारागिरी देखकर कोई भी इसकी तारीफ किए बगैर नहीं रह सकता है। साथ ही यहां पर दुनियाभर से लोग आना पसंद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको चीन की 7 अजब-गजब जगहों के बारे में बताते हैं...

जिआंगसू (Jiangsu) 

जिआंगसू चीन का सबसे अमीर गांव कहलाता है। इसकी खासियत है कि यहां पर करीब 2,000 घर बिल्कुल एक आकार और रंग के बने है। ऐसे में एक ही कतार में बने ये घर देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

लेक्सियागु (Lexiaguo)

चीन के कुनुंग शहर की लेक्सियागु जगह इंद्रधनुष की तरह रंग-बिरंगी है। माना जाता है कि नवंबर के महीने में यहां फसल और पौधे उगने पर सारी जगह प्राकृतिक रूप से रंगों से भरी नजर आती है। 

PunjabKesari

ग्रीन विलेज (Green Village)

चीन के शेंगशान आईलैंड के हाउतोवान में बसा गांव काफी देखने में बेहद ही अजीबोगरीब है। यह पूरा गांव हरियाली से भरा हुआ है। माना जाता है कि पहले समय में यहां पर मछुआरे रहते थे। मगर में यह पूरी तरह से खाली हो गया। ऐसे में हर घर में काई जम जाने पर पूरा गांव हरा हो। 

PunjabKesari

PunjabKesari

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना (The Great Wall Of China)

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना तो दुनियाभर में मशहूर है। माना जाता है कि यह दीवार करीब 8,850 किलोमीटर में बनी है। मगर एक चाइनीज स्टडी के मुताबिक चीन की इस दीवार की लंबाई करीब 21, 200 किलोमीटर है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

द रेड बीच (The Red Beach)

चीन में एक ऐसा बीच है जो चारों और से लाल रंग में बना है। यहां पहुंच कर हर किसी को दूर-दूर तक सिर्फ लाल रंग ही नजर आएगा। माना जाता है कि यह रंग इस बीच को सुआटा साल्सा नाम के पौधे से मिला है। ऐसे में यहां पर आपको सबसे ज्यादा ये पौधे दिखाई देंगे। 

PunjabKesari

हैंगिंग टेंपल (Hanging Temple)

चीन में करीब 1500 साल पुराना एक मंदिर है। इसका नाम हैंगिंग टेंपल है। यह मंदिर बड़े से पहाड़ के एक कोने पर बनाया गया है। इसकी लोकेशन देखने में बेहद डरावनी होने के साथ यहां जाना भी खतरे से खाली नहीं माना जा सकता है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

ड्रेगन एस्केलेटर (Dragon Escalator)

ड्रेगन एस्केलेटर लोगों का खास आकर्षण का केंद्र है। यह बीजिंग से कुछ दूरी पर एक पहाड़ी पर बना है। 

PunjabKesari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static