ऐसी 7 जगहें जहां नहीं होती कभी रात, क्या आप चाहेंगे यहां जाना?

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 04:57 PM (IST)

 

दिन के बाद रात का आना कुदरत का नियम है लेकिन तब क्या हो जब कभी रात ही ना हो? दरअसल, दुनिया में कुछ ऐसी जगह भी हैं जहां कभी रात नहीं होती। ऐसा इसलिए क्यूंकि वहां कभी भी सूर्य ही अस्त नहीं होता। आप शायद हैरान हो रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप बेशक सोच में पड़ जाएंगे। तो आइये अब जानते हैं इनके बारे में...

PunjabKesari

नॉर्वे 

उत्तरी यूरोप के देश नॉर्वे को मिडनाइट सन के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर लगातार 76 दिन सूर्य की रोशनी बनी रहती है। मतलब 76 दिन रात नहीं होती है। ये गजब का संयोग होता है मई से लेकर जुलाई महीने के लास्ट तक। इसके अलावा नॉर्वे के अधीन आने वाले स्वालबार्ड में भी सूरज 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक नहीं डूबता है। 

यूकोन, कनाडा

बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ और नीले आसमान से प्रतिबिंब होता यह देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। कनाडा का यह शहर सालभर बर्फ की चादर से ढ़का रहता है। हालांकि गर्मियों के मौसम में शहर के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में 50 दिनों तक सूर्यास्त नहीं होता। वास्तव में प्रकृति का यह नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता। ऐसे में यदि आप यह चमत्कार देखना चाहते हैं तो एक बार कनाडा के यूकोन की सैर एक बार अवश्य करें।

आइसलैंड 

आइसलैंड यूरोप के सबसे बड़े द्वीप में शामिल देश है। यहां जून में कभी सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां 24 घंटे दिन रहता है, रात में भी यहां ऐसा लगता है जैसे मानो दिन ही निकला हो। ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। साथ ही यह मच्छर मुक्त भी है, जी हां यह सुनकर आप चकित हो उठे होंगे लेकिन आपको बता दें यहां आप मच्छर मुक्त शाम का आनंद ले सकते हैं। इस द्वीप पर जून के महीने में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। आर्कटिक सर्कल का ग्रिम्सी द्वीप द्वीप और अकुरेरी शहर मध्यरात्रि में सर्य को देखने का सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

PunjabKesari

कानाक, ग्रीनलैंड

650 से कम लोगों की आबादी वाला कानाक ग्रीनलैंड प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में शुमार है। यह स्थान आर्कटिक सर्कल के उत्तरी ध्रुव में स्थित है इसलिए ठंड के मौसम में यहां सूर्योदय नहीं होता और अप्रैल में सूर्योदय के बाद अगस्त तक सूर्यास्त नहीं होता।

बैरो, अलास्का 

अलास्का के शहर बैरो में मई के अंत से जुलाई के अंत तक सूर्य अस्त नहीं होता है। आप यहां पर गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में जा सकते हैं। सर्दियों का यहां अलग मजा है, नवंबर की शुरुआत में यहां एक महीने तक रात रहती है। इस समय को पोलर नाइट्स कहा जाता है। इस देश में ज्यादातर स्थानों पर साल के सिर्फ 73 दिनों तक सूर्य निकलता है। सर्दियों के मौसम में यहां अधिकतर अंधेरा रहता है। दिसंबर से जनवरी के बीच सूर्य नहीं निकलता, आर्टिकल सर्किल में आने वाली जगहों पर ऐसा होता है।

किरुना, स्वीडन 

19000 लोगों की आबादी वाले स्वीडन के उत्तरी शहर में 100 से ज्यादा दिनों तक सूर्यास्त नहीं होता। मई से अगस्त तक यहां पर आप सूर्योदय का नजारा देख सकते हैं, इस दौरान सूरज हमेशा चमकता रहता है। यदि आप स्वीडन की सैर की योजना बना रहे हैं तो किरुना के चर्च की सैर एक बार अवश्य करे।

PunjabKesari

फिनलैंड

हजारों झीलों और द्वीपों की भूमि, फ़िनलैंड के अधिकांश हिस्सों में गर्मियों के दौरान केवल 73 दिनों के लिए सूरज देखने को मिलता है। जबकि, सर्दियों के समय में इसका उल्टा होता है, इस दौरान यहां अंधेरा छाया रहता है। इस स्थिति को दिसंबर से जनवरी के बीच देखा जा सकता है। लेकिन ये उन्हीं हिस्सों में देखा जा सकता है, जो आर्टिकल सर्कल में आते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static