मस्से दूर करने के लिए अपनाये ये घरेलू उपाए

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 10:49 AM (IST)

मस्से खत्म करने का इलाज : शरीर के कई हिस्सों जैसे की चेहरे और गर्दन की त्वचा बढ़कर लटकने लगती है। त्वचा बढ़कर लटकने लगती है। इस लटकी हुई स्किन को ही मस्से कहते हैं। यह मस्से देखने में बहुत ही गंदे लगते हैं। इनका साइज बढ़ा या छोटा भी हो सकता है। इन मस्सों को हटाने के लिए लोग सर्जरी या लेजर ट्रीटमेंट करवाते हैं। इस ट्रीटमेंट को करवाने से बहुत ज्यादा दर्द होता है। अगर आप बिना दर्द के ही इन से छुटकारा पाना चाहते है तो घरेलू चीजों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको ऐेसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके कुछ ही दिनों में इससे आपको राहत मिलेगी।

मस्से हटाने के उपाय (Home Remedies of Warts)

 केले के छिलके
केले के छिलके में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट मस्सों को हटाने का काम करता है। रात को सोने से पहले केले के छिलकों को 10 मिनट के लिए मस्सों पर रगड़ें। इसके बाद केले के ताजे छिलके को मस्से में बांधकर लपेट दें और रातभर एेसा ही रहने दें। कुछ दिनों तक एेसा करने से मस्सों की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी। 

 प्याज का रस
मस्सों के लिए प्याज का रस औषधी का काम करते हैं। इसको हटाने के लिए लगातार मस्से पर प्याज का रस लगाएं। एेसा करने से मस्से जड़े से ही दूर हो जाएंगे। 

 एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल विनेगर के इस्तेमाल से मस्सों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इस पर एप्पल साइडर विनेगर लाने से मस्सा झड़ता नहीं बल्कि धीरे-धीरे जलने लगता है। मस्सा गायब होने के साथ ही ये दूसरी जगह पर फैलने से भी रोकता है। हफ्तेभर इस प्रक्रिया को करने से मस्से की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

 लहसुन
लहसुन की कली को आधा काट कर इसको मस्से पर रखकर ऊपर से पट्टी बांधें। रात भर ऐसा ही रहने दें और सुबह पट्टी उतार दें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से तिल साफ हो जाते हैं।

 गुलाब जल 
गुलाब जल को कुछ समय के लिए धूप में हल्का गर्म होने के लिए रख दें। इसको त्वचा पर लगाने से रोमछिद्रों की चिकनाई निकलती है, जिससे स्किन साफ होती है। जिनके चेहरे पर बार-बार मस्से निकलते है उनके लिए यह नुस्खा काफी असरदार है। 

 बेकिंग सोडा और अरंडी तेल 
 बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल को बराबर मात्रा में  मिलाकर रोजाना मस्सों पर लगाने से यह नर्म हो जाते हैं और धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं। 

 कलौंजी
कलौंजी के दानों को सिरके में पीसें और इस पेस्ट को मस्सों पर रातभर लगाकर रखें और सुबह मुंह धो लें। इस तरह कुछ ही दिनों में मस्से कट जाएंगे। 

Content Writer

Nisha thakur