मानसून में जरूर खाएं ये 7 फल और सब्जियां, इम्यून सिस्टम होगा स्ट्रांग

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2020 - 10:32 AM (IST)

मानसून का मौसम सभी को अच्छा लगता है। इससे तेज और तपती गर्मी से राहत मिलती है। मगर यही मौसम अपने साथ कई बीमारियों को भी साथ लेकर आता है। इस दौरान इंफेक्शन,मौसमी सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार आदि होने का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा बारीश का पानी एक जगह इकट्ठा होने से मच्छर पनपते है। ऐसे में डेंगू, मलेरिया,टाइफायड आदि की बीमारियां अपने साथ लेकर आते है। इन सब से बचने के लिए सभी को अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने की सलाह दी जाती है। खाने में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जिसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद हो। तो चलिए आज हम आपको 7 ऐसे फल और सब्जियों के बारे में बताते है जिन्हें मानसून के दिनों में जरूर खाना चाहिए। 

सेब

जैसे कि कहा ही जाता है कि बीमारियों से बचने के लिए दिन में 1 सेब जरूर खाना चाहिए। इससे सेहत दुरुस्त होती है। इसमें फाइबर्स अधिक होने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। मानसून के मौसम मे सुबह खाली पेट 1 सेब खाने से काफी फायदेमंद होता है। इससे इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। साथ ही सेब में फाइबर, कैल्शियम, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होने से शरीर को बीमरियों की चपेट में आने से बचाता है। 

अनार

अनार में आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- इंफ्लेमेटरी, एंटी- बैक्टीरियस गुण होते है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म मजबूत होने के साथ रेड बल्ड सेल्स बढ़ने में मदद मिलती है। अनार हर मौसम में मिलने वाला फल है। मगर मानसून में इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाकर शरीर को बीमारियों की चपेट में आने से रोकता है। 

लीची

लीची खाने में टेस्टी होने के साथ कई औषधीय गुणों से भरी होती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसलिए खासतौर पर मानसून में लीची का सेवन जरूर करना चाहिए।

आलूबुखारा

खाने में खट्टे- मीठे स्वाद वाला आलूबुखारा कैल्शियम, मिनरल्स, विटामिन, फाइबर, एंटी- बैक्टीरियल गुणों से भरा होता है। खासतौर पर बारिश के दिनों में इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होने से वजन कंट्रोल में रहता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होने के साथ बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रखने में मदद मिलती है। इसलिए मानसून के दौरान आलूबुखारा का सेवन जरूर करना चाहिए।

करेला

चाहें खाने में कड़वेपन से भरा होता है। मगर औषधीय गुणों से भरपूर होने से करेले का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें सभी जरूरी विटामिन, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने से इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। डायबिटीज को कंट्रोल रखने के साथ कब्ज, अल्सर, मलेरिया, मौसमी बीमारियों के लगने के खतरे को कम करता है। ऐसे में हफ्ते में 2-3 बार करेले का सेवन जरूर करना चाहिए।

नींबू

विटामिन-सी से भरपूर नींबू मानसून में खाना बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से मौसमी सर्दी-जुकाम, बुखार होने का खतरा कम रहता है। इम्यूनिटी बढ़ने के साथ पेट से संबंधित समस्याएं दूर होती है। इसका सलाद के ऊपर डालकर, नींबू पानी, चाय के तौर पर सेवन किया जा सकता है।

चुकंदर

चुकंदर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी- बैक्टीरियल गुण पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करते हैं। यह स्किन और बालों दोनों के लिए फायदेमंद होता है। खून की कमी पूरी हो सही वजन मिलने में मदद मिलती है। इसे आप सलाद, जूस आदि तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

 

Content Writer

neetu