ये 7 Foods शरीर से पूरी करेंगे Protein की कमी, हड्डियां बनेगी फौलाद जैसी मजबूत

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2024 - 01:00 PM (IST)

प्रोटीन शरीर को स्वस्थ रखने और इसका सही विकास करने के लिए बहुत ही जरुरी माना जाता है। आयरन या फिर कैल्शियम की तरह यदि शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। अक्सर लोगों को समझ नहीं आता कि उनके शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम हो रही है। लेकिन यदि आपकी मांसपेशियां, इम्यून पावर कमजोर हो रही है और शरीर का सही से विकास नहीं हो पा रहा तो यह सब प्रोटीन की कमी के ही संकेत हैं। इसके कमी के कारण शरीर के टिश्यू और अंगों को भी नुकसान हो सकता है। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि प्रोटीन की कमी आप कैसे पूरे कर सकते हैं। 

प्रोटीन की कमी के लक्षण 

. नाखून और बाल कमजोर होना
. मांसपेशियों की समस्या 
. नाखून सफेद होना 


. खून की कमी 

पनीर 

दूध से बने पनीर में केसीन पाया जाता है। केसीन धीरे-धीरे पचने वाला प्रोटीन होता है। इसके अलावा पनीर में कैल्शियम भी ज्यादा होता है और इसका सेवन करने से आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती। पनीर को डाइट में शामिल करके आप शरीर में से प्रोटीन की कमी पूरी कर सकते हैं। 

मटर 

मटर एक ऐसी सब्जी होती है जो प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे किसी भी तरह की डिश में एड करके आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

चना 

चने में मिलने वाले पोषक तत्व काफी अलग-अलग तरह के होते हैं। इसमें कैलोरी, कार्ब्स, फैट और प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा चना में फाइबर, फोलेट और आयरन भी पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से भी प्रोटीन की कमी आप शरीर में से पूरी कर सकते हैं। 

राजमाह 

इन्हें किडनी बीन्स भी कहते हैं। ये प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर से भरपूर माने जाते हैं। शरीर में से प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए आप इनका सेवन कर सकते हैं। 

दूध 

रोजाना दूध का सेवन करने से भी शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। इसमें प्रोटीन के अलावा कैल्शियम भी मौजूद होता है। ऐसे में दूध पीने से हड्डियां, दांत और इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है। 

दाल 

दाल में भी प्रोटीन, फाइबर और जरुरी मिनरल्स पाए जाते हैं। ऐसे में आप दाल का सेवन करके भी शरीर में से प्रोटीन की कमी पूरी कर सकते हैं। 

बीज 

तिल, सूरजमुखी, कद्दू या फिर खसखस के बीच भी सभी प्रोटीन और फैट्स से भरपूर माने जाते हैं। इनका सेवन आप सलाद या फिर रायते के साथ कर सकते हैं। 

Content Writer

palak