Tamannah की 7 Hot Dresses, जो Limelight में भी रही और Troll भी हुई

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2023 - 04:05 PM (IST)

साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने रिलेशनशिप और वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर खूब लाइमलाइट में हैं। हाल ही में वह BF विजय वर्मा के साथ लस्ट स्टोरीज 2 की स्क्रीनिंग में नजर आई। रिलेशनशिप की खबरों के बाद से तमन्ना अपनी ड्रेसिंग के साथ भी तरह-तरह के एक्सपेरीमेंट करती दिख रही हैं। आए दिन उन्होंने एक से बढ़ एक ड्रेस में देखा जा रहा है और बहुत सी ड्रेसेज में उन्हें ट्रोल भी किया गया क्योंकि फैंस को वो कुछ ज्यादा ही ओवर लगी। चलिए कुछ ड्रेसेज आपको दिखाते हैं जो काफी लाइमलाइट में रही।

1. तमन्ना भाटिया ने 'जी करदा' की स्क्रनिंग पर नियॉन ग्रीन कलर की पेंट सूट स्टाइल ड्रेस वियर की थी। ड्रेस के बैक से पूरी ओपन थी जिसमें उनकी ब्रा स्ट्राइप पूरी तरह से दिख रही थी। हालांकि तमन्ना की ये ड्रेस लोगों को ओवर लगी लेकिन उनके ईयररिंग बहुत पसंद किए गए।

2. लस्ट स्टोरीज 2 की स्क्रीनिंग में तमन्ना ने व्हाइट एंड ब्लैक क्रोसेट स्टाइल ड्रेस वियर की जो जांघों तक थी। तमन्ना की इस ड्रेस को फैंस ने ठीक ठाक ही कहा।  

3. तमन्ना एक इवेंट में ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में भी नजर आई थी जिसके साइड पर राउड कट था इसके साथ एक्ट्रेस ने हॉट पिंक हील्स पहनी थी उनकी ये लुक काफी पसंद की गई थी।

4. इसी के साथ तमन्ना ने एक ब्रा स्टाइल व्हाइट टॉप के साथ हार्ट शेप प्रिंट वाली पेंट्स और ब्लू जैकेट पहनी थी। तमन्ना का ये लुक काफी वायरल हुआ था। इसके साथ उनकी एक्सेसरीज भी खूब पसंद की गई थी।

5. जी करदा की प्रमोशन के दौरान ऑल व्हाइट लुक में भी तमन्ना ने अपना बॉस लेडी लुक दिखाया व्हाइट शर्ट के साथ ओवरसाइज्ड, पेंटसूट और पर्ल और गोल्डन ज्यूलरी को लोगों ने खूब पसंद किय़ा। तमन्ना का ये लुक लोगों को इंप्रेस कर गया था।  

6. तमन्ना ने इस बार पेंटसूट स्टाइल में ही ज्यादातर ड्रेसेज ट्राई की हैं। हाल ही में उन्होंने बेंज ब्राउन पेंटसूट पहना था इसकी एक वीडियो उन्होंने मृणाल ठाकुर के साथ भी शेयर की हैं। वैसे तमन्ना का ये लुक तो लोगों को पसंद आया लेकिन यूजर्स ने कहा कि अब वो भी ओल्ड दिखने लगी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

 

7. उन्होंने विजय वर्मा के साथ एक ऑल ब्लैक ड्रेस में तस्वीरें शेयर की थी। ब्लैक स्किनी ऑफ शोल्डर टॉप जिस पर रोज फ्लावर का डिजाइन बना था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक ट्राउजर ही पहना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

Content Writer

Vandana